#विविध

April 10, 2025

प्रो. धूमल के जन्मदिन पर सुजानपुर में जश्न: कुनबा हुआ इकट्ठा

पूर्व सीएम घर जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, दी बधाई

शेयर करें:

Prem Kumar Dhumal Birthday

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो प्रेम कुमार धूमल का आज 81वां जन्मदिन उनके पैतृक गांव में धूमधाम से मनाया जा गया। प्रेम कुमार धूमल के पैतृक गांव समीरपुर में आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों की काफी भीड़ जुटी। जिसमें ना सिर्फ भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ अपने नेता का जन्मदिन मनाया। 

समीरपुर में जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बता दें कि प्रो प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव समीरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता, बल्कि भाजपा के कई नेता भी पहुंचे हुए थे। इन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल को उनके जन्मदिन की बधाई दी। प्रेम कुमार धूमल ने परिवार, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच अपने जन्मदिन का केक काटा। 

 

यह भी पढ़ें : बर्थडे विशेष: बस ड्राइवर के इस दर्द ने प्रेम कुमार धूमल को बना दिया सड़कों वाला CM

कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से दी बधाई

प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन उनके गांव समीरपुर में एक उत्सव के रूप में मनाया गया। धूमल के घर पहुंचे उनके कार्यकर्ताओं ने बधाई गीत गाकर और पुष्प वर्षा कर अपना प्यार व्यक्त किया और अपने चहेते नेता धूमल की लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाजपा नेताओं में किसी ने पैर छूकर तो किसी ने सम्मानित कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। समीरपुर पहुंची महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बधाई गीत गाकर अपने नेता को बधाई दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे अनुराग: बोले-अपनी साख खो चुकी कांग्रेस, ना केंद्र में रही-ना राज्यों में बची साख


अपने पिता प्रो प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर उनके बेटे और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष रूप से घर पहुंचे हुए थे। अनुराग ठाकुर ने पिता को जन्मदिन की बधाई देने उनके घर आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

विधायक डॉ हंसराज ने धूमल को जन्मदिन पर दी विशेष भेंट

प्रेम कुमार धूमल के घर पर हमीरपुर के ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के नेता बधाई देने पहुंचे हुए थे। जिसमें सुलह के विधायक विपिन परमार, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, चुराह के विधायक डॉ हंसराज, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल को फूलों के गुलदस्तों के साथ शुभकामनाएं दीं। चुराह के विधायक डॉ हंसराज ने धूमल को विशेष रूप से चंबा थाल देकर जन्मदिन की बधाई दी। 

अनुराग ठाकुर ने दिया भावुक संदेश

प्रेम कुमार धूमल को बधाई देने आए एक कार्यकर्ता ने भावुक होकर कहा कि धूमल साहब हमारे लिए सिर्फ नेता नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के समान हैं। उनकी सादगी और सड़कों वाला काम आज भी याद किया जाता है।। वहीं एक अन्य महिला कार्यकर्ता ने कहा कि धूमल जी ने हमारे गांव तक सड़क पहुंचाई। आज भी हम उन्हें याद करते हैं। यह आयोजन बीजेपी की एकजुटता और धूमल के प्रभाव को दर्शाता रहा।

जनता का जताया आभार

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा उनके घर आए नेताओं और जनता का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर साल पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर प्रदेश भर के लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचते हैं। यह दर्शाता है कि आज भी लोगों के दिलों में प्रेम कुमार धूमल बसते हैं। यह लोगों का प्यार ही है कि उन्होंने प्रेम कुमार धूमल को अपना समर्थन देकर प्रदेश का सीएम बनाया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पेमेंट ना मिलने से नाराज ठेकेदार सड़कों पर उतरे; सुक्खू सरकार को दिया अल्टीमेटम

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भी उनके जन्मदिन पर उमड़ा जनसमूह यह दिखाता है कि लोगों के दिलों में धूमल जी बसते हैं। आज युवा, बुजुर्ग, महिला सभी वर्ग के लोग धूमल जी को बधाई देने के लिए पहुंचे हुए हैं। यह जन्मदिन धूमल की सियासी और सामाजिक विरासत का जश्न है। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उनके प्रति सम्मान और प्यार साफ दिख रहा है।अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन बीजेपी की एकजुटता और धूमल के प्रभाव को दर्शाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख