#विविध
September 19, 2025
PM मोदी ने मंगवाई हिमाचली पूले, काशी विश्वनाथ मंदिर के पंडितों को की भेंट, जानें क्या है इनकी खासियत
PM मोदी ने अपने खाते से पे किया बिल
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बनने वाली कई चीजें देश-प्रदेश में मशहूर हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद हिमाचल की पूले मंगवाई हैं। PM ने ये पूले काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को भेंट की हैं। PM ने ये पूले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जरिए मंगवाईं।
PM मोदी ने जयराम ठाकुर को कॉल करके पूले भेजने को कहा था। इसकी जानकारी खुद जयराम ठाकुर ने PM मोदी के जन्मदिन पर दी। जयराम ठाकुर बताते हैं कि PM मोदी ने खुद पूले मंगवाई और खुद ही इनकी पेमेंट की।
यह भी पढ़ें: सावधान रहें हिमाचल के लोग ! प्रदेश के 11 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
ठाकुर बताते हैं कि उन्होंने सराज विधानसभा के छतरी क्षेत्र के दो सेल्फ हेल्प ग्रुप से संपर्क साधा और करीब 250 पूले PM को भेजी लेकिन उन्होंने इसका बिल साथ नहीं भेजा। फिर क्या था, PM ने ठाकुर को कॉल किया और उन्हें बिल भेजने को कहा।
जयराम ठाकुर ने PM को बिल भी भेजा और दोनों सेल्फ हेल्प ग्रुप के अकाउंट डीटेल्स भी भेजे। कुछ दिन बाद उन्हें जानकारी हुई कि PM मोदी ने अपने अकाउंट से दोनों सेल्फ हेल्प ग्रुप के अकाउंट में पेमेंट डाल दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल श्रीखंड यात्रा मार्ग: टेंट में कैसे गई एक साथ तीन लोगों की जा*न, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
ठाकुर ने ही बताया कि PM मोदी ने पूले काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों के लिए मंगाई थी। दरअसल सर्दियों में सुबह और शाम की पूजा के वक्त नंगे पांव से पुजिरियों को ठंड झेलनी पड़ती है। वहीं ये पूले ठंड से रक्षा करती हैं।
पूले भांग की डाली से निकलने वाली छाल से बनती हैं। ये एक तरह की पारंपरिक चप्पलें हैं। इनका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान और मंदिरों में होता है। भांग की बनी ये पूले शुद्ध मानी जाती हैं और ये पांवों को गर्म भी रखती हैं। पहाड़ों में ठंड से बचने के लिए घरों के अंदर इनका इस्तेमाल होता है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच पर लगा था 300 करोड़ का सट्टा ! हिमाचल सहित 4 राज्यों में इनकम टैक्स की रेड में खुलासा
ये पारंपरिक पूले प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ इलाकों में बनाई जाती हैं। अब महिलाओं के कई सेल्फ हेल्प ग्रुप भी इन्हें बना रहे हैं। जब प्रदेश में देवी-देवताओं के काज होते हैं, तब इनकी डिमांड बढ़ जाती है क्योंकि देवताओं के साथ चप्पल पहनने की इजाजत नहीं होती।