#विविध

September 1, 2026

हिमाचल : स्कूटी चला रहा था युवक, तभी बाजू पर महसूस हुई ऐसी चीज... देखकर उड़ गए होश

बंदला छिड़ चौक के पास हुआ अजीब वाकया

शेयर करें:

himachal Palampur News

कांगड़ा। पालमपुर में सोमवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने युवक के होश उड़ा दिए। घर से स्कूटी लेकर बाजार जा रहे युवक की बाजू से अचानक एक सांप आकर लिपट गया। चलती स्कूटी पर सांप को देखकर युवक घबरा गया। 

बंदला छिड़ चौक के पास हुआ अजीब वाकया

जानकारी के अनुसार, पालमपुर में काम करने वाला रजनाली निवासी राकेश कुमार सोमवार को स्कूटी से अपने घर से पालमपुर बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह बंदला छिड़ चौक के पास पहुंचा, उसे अपनी बाजू पर कुछ हिलता हुआ महसूस हुआ।

 

यह भी पढ़ें :  पुल के पिलर से टकराया ट्रक, चालक के अंदर घुसा सरिया- मौके पर मौ**त

 

जब उसने देखा तो उसकी बाजू से एक सांप लिपटा हुआ था। अचानक सांप को अपनी बाजू पर देखकर राकेश घबरा गया। उसने बिना देर किए स्कूटी सड़क किनारे रोकी और तुरंत नीचे उतर गया।

स्कूटी के मीटर कंसोल में जा छिपा सांप

राकेश के स्कूटी से उतरते ही सांप स्कूटी के आगे बने मीटर कंसोल के अंदर घुस गया। इसके बाद राकेश ने सावधानी से मीटर कंसोल खोला। जैसे ही कंसोल खुला, सांप बाहर निकलकर पास की झाड़ियों में चला गया। सांप के वहां से निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली।

 

यह भी पढ़ें :  बचपन में माता-पिता को खोया, गांव में नया घर बसाने लौटा था मोहित; मिली देह...

घर से ही स्कूटी में छिपा हो सकता है सांप

बताया जा रहा है कि जब राकेश ने स्कूटी को घर में खड़ा किया होगा, उसी दौरान सांप उसके अगले हिस्से में छिप गया होगा। स्कूटी चलने के बाद उसमें होने वाली हलचल और कंपन के कारण सांप बाहर निकलने लगा और इसी दौरान वह राकेश की बाजू तक पहुंच गया।

बरसात में वाहनों की जांच करना जरूरी

स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात और मौसम बदलने के दौरान सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश करते हैं। ऐसे में कभी-कभी वे घरों के अलावा सामान रखने की जगह और दोपहिया वाहनों के अंदर भी छिप जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  युवक ने अपने साथी संग दूसरी बार किया 16 वर्षीय किशोरी का अ*पहरण, थाने पहुंचे माता-पिता

 

सोमवार को हुई इस घटना में गनीमत रही कि युवक को सांप ने नहीं डंसा। हालांकि, इस घटना के बाद लोगों में जरूर सतर्कता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक खड़े रहने वाले वाहन को चलाने से पहले सीट, इंजन और दूसरे हिस्सों को एक बार अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख