#अपराध
September 1, 2026
हिमाचल : युवक ने अपने साथी संग दूसरी बार किया 16 वर्षीय किशोरी का अ*पहरण, थाने पहुंचे माता-पिता
करीब 15 दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की का दो सप्ताह के अंदर दूसरी बार अपहरण होने का मामला सामने आया है। जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चंबा जिले के वीरेंद्र कुमार नाम के युवक ने अपने साथी त्रिलोक सिंह के साथ मिलकर उनकी 16 वर्षीय बेटी का अपहरण किया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : बचपन में माता-पिता को खोया, गांव में नया घर बसाने लौटा था मोहित; मिली देह...
SP अभिषेक सेकर ने बताया कि लड़की के साथ करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया था और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। परिवार को उम्मीद थी कि अब मामला शांत हो जाएगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोबारा अपहरण की शिकायत सामने आ गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 70 पदों पर निकली भर्ती : दसवीं पास को भी मिलेगी नौकरी, यहां जानें सबकुछ
SP ने बताया कि अब दोबारा मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस टीम लड़की की तलाश के साथ-साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।