राजनीति

#विविध

April 25, 2025

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने माना- 30 साल से आतंकवाद को सपोर्ट कर रहा है उनका देश 

स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में इसे बताया 'गलती' 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pakistan Defence Minister

शिमला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 बेकसूर टूरिस्टों की मौत से जहां भारत का हर कोना गुस्से में है, वहीं पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि उनके देश ने 30 साल तक आतंकवाद को सपोर्ट किया।

 

यह भी पढ़ें : कश्मीर में आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी- दो घरों को बम से उड़ाया, LOC पर हुई फायरिंग- जानें

 

स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, “हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन सहित पश्चिमी देशों के लिए 30 वर्षों तक यह गंदा काम किया।” उन्होंने इसे “गलती” बताते हुए दावा किया कि अगर पाकिस्तान ने सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध और 9/11 के बाद की जंग में हिस्सा नहीं लिया होता, तो उसका रिकॉर्ड बेदाग होता।

भारत के दावों की पुष्टि

भारत ने बार-बार सारे सबूतों के साथ पाकिस्तान से कहा है कि वह सीमापार से आतंकवाद को सपोर्ट करना बंद कर दे, लेकिन हर बार उसका यही कहना रहा है कि भारत में आतंकवादी घटनाओं में उसकी कोई भूमिका नहीं है। लेकिन पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान ने भारत के दावों की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने साबित हुई है। आसिफ का यह इंटरव्यू 24 अप्रैल 2025 को लिया गया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाइक पर नशा सप्लाई करने जा रहे थे दो यार, रास्ते में पुलिस से हो गया सामना

पहलगाम के 3 गुनहगार पाकिस्तान के

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम की घटना में तीन पाकिस्तानी नागरिकों का हाथ रहा है, जिनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, और अबू तल्हा हैं। इन लश्करे तैयबा के इन आतंकियों ने 2017 में पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी और फिर बीते साल भारत में घुसे थे। इन सबूतों के बाद भी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इससे पहले के बयानों में पहलगाम हमले में उनके देश की भूमिका से इनकार किया था। मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि आसिफ ने लश्करे तैयबा के साथ पाकिस्तान के संबंधों को भी इंटरव्यू में स्वीकार किया। जानकार मानते हैं कि आसिफ ने अनजाने में यह बयान दिया, लेकिन इससे आतंकियों को सपोर्ट देने के मुद्दे पर पाकिस्तान का झूठ सामने आ गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डीसी ऑफिस चंबा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाया भवन

जो तुमसे होता है कर लो

इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के फर्जी पीएम चौधरी अनवारुल हम ने कहा था कि पहलगाम में हमला बलूचिस्तान का बदला है। हक के इस बयान से भी यह बात साबित होती है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले की साजिश पाकिस्तान में ही रची गई थी। उन्होंने एक बयान में कहा, 'कश्मीरी मुजाहिद ऐसे हमलों में पहले से हिस्सा लेते रहे हैं। आगे और ज्यादा मजबूती से ये काम करेंगे, जो तुमसे होता है वो कर लो।'

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख