#विविध

May 7, 2025

'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाया पाकिस्तान, गुरुद्वारे, घरों पर गोलीबारी, कई मासूमों की गई जा*न

जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने10 पाकिस्तानी जवानों को किया ढेर

शेयर करें:

Operation-sindoor

जम्मू कश्मीर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया है। भारत ने मंगलवार की आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए पाकिस्तान देर रात से ही सीज फायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग कर रहा है। 

10 निर्दोष लोगों की मौत

रक्षा सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहा है। जिसमें जम्मू.कश्मीर के पुंछ में 10 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हुए हैं। भारत ने इस नापाक हरकत का सैन्य स्तर पर करारा जवाब दिया है। जिसमें पाकिस्तान की कई अग्रिम चौकियों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान के 10 जवानों को भी ढेर कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- घबराएं नहीं, सभी DC को अलर्ट रहने का दिया है निर्देश 

पाक ने इन क्षेत्रों में की गोलीबारी

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मनकोट के अलावा पुंछ में कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टर, जम्मू क्षेत्र में राजौरी जिले में लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों में करनाह और उरी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: हिमाचल में हाई अलर्ट, सुक्खू ने बुलाई इमर्जेंसी मीटिंग- सारे दौरे रद्द

गुरुद्वारे को पहुंचा नुकसान

पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में एक गुरुद्वारे को भी अच्छा.खासा नुकसान पहुंचा है हालांकि गुरुद्वारे के अंदर किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान की गोलाबारी से परेशान कई लोग सुरक्षा की तलाश में जम्मू की ओर पलायन करने लगे हैं। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने बंकरों में शरण ले ली है। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस से नाराज पूर्व CPS- बोले, "इक तरफ बापू नी मनदा...तां दूजे पासे सुक्खू नी मनदा"

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का दिया जवाब

बता दें कि  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें अधिकतर पर्यटकों। इस हमले के बाद पूरा देश उबल रहा था। पीएम मोदी ने भी आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिलाने की कसम खा ली थी। जिसके चलते भारत ने 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और मंगलवार आधी रात को पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख