#विविध

May 31, 2026

निगम के बाद अब बीडीसी-जिला परिषद के सामने आ रहे चौंकाने वाले नतीजे; जानें कौन कहां से जीता

लाहौल स्पीति में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते

शेयर करें:

bdc election

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगम चुनावों के नतीजों के बाद अब पंचायत समिति (बीडीसी) और जिला परिषद चुनावों की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होने लगी है। प्रदेशभर में मतगणना जारी है और कई महत्वपूर्ण वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। कहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है तो कहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। कई स्थानों पर युवा चेहरों ने भी जीत हासिल कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

 

जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर प्रदेश की स्थानीय राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। आइए जानते हैं अब तक कहां-कहां से कौन विजयी हुआ है।

लाहौल-स्पीति में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा 

लाहौल-स्पीति जिला परिषद के लोसर वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी थूगतन डोलमा ने जीत दर्ज की है। वहीं स्पीति के काजा जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार ठीनले देचेन भी विजयी घोषित हुई हैं। इन दोनों जीतों को जनजातीय क्षेत्र में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मानसून में हुए बेघर, बच्चों-बुजुर्गों संग तबुओं में रह रहे 21 परिवार; एक साल बाद भी नहीं मिला ठिकाना

ऊना की हॉट सीट पर योगराज जोगी की बड़ी जीत

ऊना जिले के चर्चित सोहारी जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार योगराज राज जोगी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल सिंह को 1547 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस जीत ने सोहारी वार्ड को प्रदेश के सबसे चर्चित चुनावी परिणामों में शामिल कर दिया है।

नालागढ़ में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत

सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के बगलैहड़ जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित योगेश्वर सिंह राणा ने चुनाव जीतकर कांग्रेस को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है।

21 वर्ष की स्मृति अत्री बनीं सबसे युवा विजेताओं में शामिल

सोलन जिले के कसौली-गढ़खल वार्ड से पंचायत समिति सदस्य पद का चुनाव जीतकर 21 वर्षीय स्मृति अत्री चर्चा में आ गई हैं। कम उम्र में मिली इस जीत को स्थानीय राजनीति में युवा नेतृत्व के उभरते संकेत के रूप में देखा जा रहा है। महज 21 वर्ष की कम उम्र में यह शानदार सफलता हासिल करके उन्होंने राजनीति में एक नया मुकाम बनाया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की इस पंचायत में हुआ हाई-वोल्टेज चुनाव- पूर्व ZP ने बचाई अपनी साख, बेटी 330 के अंतर से विजयी

कांगड़ा में सुषमा देवी की ऐतिहासिक जीत

कांगड़ा जिले के सद्दू बीडीसी क्षेत्र से सुषमा देवी ने एकतरफा जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया और क्षेत्र में जीत का उत्सव देखने को मिला।

हमीरपुर में कई नए चेहरे विजयी

हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र में कई बीडीसी वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं। मुण्डखर वार्ड से संतोष कुमारी, जाहू से सुदेश कुमारी, धमरोल से कुलदीप कुमार, धिरड़ वार्ड से जोगिंद्र सिंह और कुठेड़ा वार्ड से राम शर्मा ने जीत हासिल की है। इसी जिले के लंबलू वार्ड से कल्पना शर्मा ने भी बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी मतों के अंतर से पराजित किया।

कुल्लू और शिमला से भी आए नतीजे

  • कुल्लू जिले के कसौल वार्ड से बाबूराम बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। वहीं शिमला जिले के ननखड़ी विकासखंड की मझोली टिप्पर पंचायत से राम प्रकाश ने बीडीसी चुनाव में जीत दर्ज की है।
  • मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र से संगलवाडा वार्ड से सोनम कुमारी बनी बीडीसी सदस्य।

यह भी पढ़ें- मंडी नगर निगम चुनाव में खेला : जयराम ठाकुर के करीबी की हार, कांग्रेस से बागी अलकनंदा ने जीता चुनाव

हिमाचल में दो पत्रकारों ने भी जीता निकाय चुनाव

हिमाचल निकाय चुनाव में सिरमौर जिले से पांवटा साहिब से पत्रकार जय प्रकाश तोमर ने बीडीसी चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, धर्मशाला नगर निगम में खनियारा वार्ड से पत्रकार प्रवीण प्रकाश भी जीत गए हैं।

सिरमौर में रोमांचक मुकाबलों के बीच कई विजेता घोषित

नाहन विकासखंड 

सतीवाला (वार्ड-05) से दिनेश कुमार
नलका से सरोज देवी 
बनकला से रजनीश जीते

पच्छाद विकासखंड

लाना बाका (वार्ड-4) से अमर जीत सिंह जीते 
मानगढ़ निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड नंबर-3) से रणधीर सिंह जीते 

ददाहू विकासखंड

पनार (वार्ड-04) से महिला प्रत्याशी कमला देवी जीती
पराड़ा निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड संख्या-03) में कुलदीप जीते 
नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र से क्षमा नन्द शर्मा जीती

यह भी पढ़ें- हिमाचल : शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा वन रक्षक, महिला कर्मियों पर किया हम.ला- हुआ गिरफ्तार

पांगी घाटी दो बीडीसी सीटें भाजपा ने जीतीं

हिमाचल में निकाय चुनाव में चंबा के पांगी घाटी अभी तक घोषित दो बीडीसी परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं। यह दावा भाजपा विधायक जनक राज ने किया है।

पंचायत समिति कंडाघाट के परिणाम

वार्ड नंबर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी 
वार्ड नम्बर-2 तुन्दल से प्रोमिला कश्यप 
वार्ड नम्बर-3 बीशा से हेमन्त कुमार
वार्ड नम्बर-4 बांजणी से इंदिरा देवी
वार्ड नम्बर-5 चायल से महेश इंद्र
वार्ड नम्बर-6 धंगील से सुरेन्द्र कुमार 
वार्ड नम्बर-7 हिन्नर से रतनी देवी 
वार्ड नम्बर-8 क्वारग से ज्ञानचंद
वार्ड नम्बर-9 सिरी नगर से राजविंद्र कौर  
वार्ड नम्बर-10 देलगी से बीना देवी 
वार्ड नम्बर-11 कोट से नारायणी देवी
वार्ड नम्बर-12 ममलीग से भगत राम 
वार्ड नम्बर-13 सतड़ोल से ममता देवी 
वार्ड नम्बर-14 सायरी से भागेश राठौर 
वार्ड नम्बर-15 कनैर से अंजना ठाकुर

भरमौर ब्लॉक बीडीसी रिजल्ट

वार्ड    विजेता
गरोला    जय शंकर
चौबिया    ऊषा देवी
कुलेठ    गुलशन कुमार
हड़सर    मनोहर
चन्हौता    राकेश कुमार
होली        शुभकरण
सांह        पूजा देवी
न्याग्रां    आरती देवी
जगत    शिल्पा देवी
दुर्गेठी    ममता शर्मा
पूलन    जोशना देवी
खणी        प्रवेश कुमार
भरमौर    कुमारी सारिका
तुन्दाह    सुनीता देवी
सचूईं    रविंद्र कुमार

मंडी के निहरी ब्लॉक के बीडीसी नतीजे

बीडीसी वार्ड              विजेता                उपविजेता     
रोहांडा                    विद्या देवी -785,  रीता देवी - 715
डुम्मत बेहली          शालू - 688            भावना देवी -  633 
झुंगी                     प्रोमिला देवी - 617   सुनीता देवी  -  430
घरोट                    जयवन्ती -717          रुकमणी - 368
बाडु़ रोहांडा         विमला चौहान - 859  हिमाचली देवी - 588 
प्रेस्सी                  देवी सिंह कौशल - 511, घनश्याम - 335 
घड़ोई                सोमा देवी - 379          कांता देवी - 297 
धन्यारा               राजकुमार - 491          प्रकाश  - 484
बोई                    अमरेन्द्र कुमार - 571, नारायण सिंह - 485
जरल                   सुरेंद्र कुमार - 190,    खेम राज 168 
बंदली                  कमला देवी - 543      शांता देवी 493 
सोझा                  तरुण - 634                ओम प्रकाश 583

हमीरपुर में भोरंज विकास खंड के बीडीसी वार्ड 

1.    अमरोह    पूनम कुमारी
2.    कक्कड़   प्रियंका कुमारी
3.    पपलाह   दिनेश भाटिया  
4.    धिरड़    जोगिंद्र सिंह
5.    धमरोल   कुलदीप सिंह
6.    भलवाणी   वेदप्रकाश
7.    जाहू     सुदेश कुमारी
8.    मुंडखर    संतोष कुमारी

हमीरपुर ब्लॉक के वार्ड 

1.    ब्राहलड़ी     मीना देवी
2.    नेरी        सुशील शुक्ला
3.    अमरोह      रघुवीर सिंह
4.    कुठेड़ा      श्रीराम शर्मा

बमसन ब्लॉक के वार्ड

1.    खनौली      शबनम राणा
2.    कक्कड़      मंगला देवी
3.    उटपुर       वीना देवी
4.    जंदड़ू       पूजा कुमारी
5.    पौहंज       सुषमा देवी
6.    उहल       लक्की ठाकुर

सुजानपुर ब्लॉक वार्ड व विजेता

1.    डेरा         भाग सिंह
2.    ठाणा धमड़ियाणा वनिता देवी
3.    बीड़ बगेहड़ा    रीता देवी
4.    बैरी        रंजना कुमारी
5.    जंगल       राजेंद्र कुमार
6.    खैरी        शिल्पा ठाकुर

अभी और आएंगे कई बड़े नतीजे

प्रदेश में 251 जिला परिषद और 1684 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना का कार्य जारी है। जैसे-जैसे परिणाम सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों और समर्थकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। नगर निगम चुनावों के बाद अब जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के परिणाम यह तय करेंगे कि ग्रामीण क्षेत्रों में किस राजनीतिक विचारधारा और नेतृत्व को जनता का अधिक समर्थन मिला है। आने वाले घंटों में कई और महत्वपूर्ण वार्डों के परिणाम सामने आने की संभावना है, जिन पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख