#विविध

May 31, 2026

मंडी नगर निगम चुनाव में खेला : जयराम ठाकुर के करीबी की हार, कांग्रेस से बागी अलकनंदा ने जीता चुनाव

भाजपा जिस सीट पर जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी- उसी से हारी

शेयर करें:

mandi municipal election khaliyar ward alkananda handa congress bjp jairam thakur kaul singh thakur

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी नगर निगम चुनाव के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल खलियार वार्ड ने ऐसा परिणाम दिया है जिसने कांग्रेस और भाजपा दोनों की राजनीतिक रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंडी नगर निगम चुनाव में खेला

कांग्रेस ने जिस नेता पर भरोसा जताया, वह चुनाव हार गया और भाजपा जिस सीट पर जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी, वहां भी उसे निराशा हाथ लगी। आखिरकार जीत उस प्रत्याशी के हिस्से में गई, जिसे कांग्रेस ने टिकट देने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस की हैट्रिक : लगातार 3 वार्डों में जीत दर्ज, शुरुआती नतीजों में BJP पिछड़ी

अलकनंदा ने दर्ज की शानदार जीत 

खलियार वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार अलकनंदा ने शानदार जीत दर्ज कर न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया, बल्कि भाजपा की चुनावी गणना भी पूरी तरह बिगाड़ दी। इस नतीजे ने साफ कर दिया कि स्थानीय राजनीति में जनता ने दलों से ज्यादा व्यक्ति और काम को प्राथमिकता दी है।

टिकट कटने के बाद बागी बनीं

खलियार वार्ड में कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार चुनाव परिणाम में भी दिखाई दिया। कांग्रेस ने चार बार की पार्षद और क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाली अलकनंदा का टिकट काटकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के भतीजे प्रवीण कुमार ठाकुर को उम्मीदवार बनाया था।

यह भी पढ़ें- धर्मशाला नगर निगम में पूर्व मेयर की हार : अब तक के नतीजों में भाजपा का दबदबा, 3 वॉर्ड में जीती

फिर जीतकर लौटीं

टिकट कटने से नाराज अलकनंदा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों और अपने पिछले कार्यकाल के कामकाज को प्रमुखता से उठाया। मतदाताओं ने भी उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें विजयी बना दिया।

कांग्रेस उम्मीदवार और भाजपा के दिग्गज दोनों हारे

इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। एक ओर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रवीण कुमार ठाकुर थे तो दूसरी ओर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रणबीर सिंह मैदान में थे, जिन्हें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का करीबी माना जाता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल चुनाव परिणाम : 4 नगर निगमों समेत जिला परिषद और BDC की मतगणना थोड़ी देर में शुरू

दोनों दलों को झटका

मगर नतीजा दोनों दलों के लिए झटके वाला रहा। कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार भी हार गया और भाजपा का वरिष्ठ चेहरा भी जीत नहीं सका। ऐसे में यह परिणाम दोनों प्रमुख दलों के लिए आत्ममंथन का विषय बन गया है।

खलियार बना चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड

मंडी नगर निगम चुनाव में खलियार वार्ड का परिणाम सबसे अधिक चर्चा में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजा केवल एक वार्ड की जीत-हार नहीं, बल्कि टिकट वितरण, स्थानीय नेतृत्व और संगठनात्मक फैसलों पर जनता की प्रतिक्रिया भी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बच्चे की पाइप में फंसकर मौ.त, बंदरों ने 24 घंटे घर में कैद रखा परिवार- पहरा देता रहा झुंड

अलकनंदा की जीत ने यह संदेश दिया है कि स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार रखने वाले नेताओं को नजरअंदाज करना किसी भी राजनीतिक दल को भारी पड़ सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख