#विविध
July 3, 2026
हिमाचल के इस शहर में मचा हड़कंप: 143 भवन मालिकों पर गिरेगी गाज, कटने वाला है बिजली पानी
नोटिस जारी कर 15 दिन का दिया समय, उसके बाद होगी सख्त कार्रवाई
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के कई घरों में हड़कंप मचा हुआ है। इसका बड़ा कारण उन्हें नोटिस मिलना है। दरअसल वर्षों से भवन निर्माण नियमों को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से निर्माण करने वाले लोगों पर अब प्रशासन का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। नगर परिषद चंबा ने शहरभर में व्यापक जांच अभियान चलाने के बाद 143 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिक नोटिस तक सीमित नहीं रहने वाली। नगर परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन मालिकों ने नियमों के अनुसार सुधार नहीं किया तो उनके बिजली और पेयजल कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं हुआ तो अवैध निर्माणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो युवकों के पास मिला लाखों का चिट्टा, कई सिरिंज भी बरामद; कार में निकले थे सप्लाई करने
जांच के दौरान सामने आया कि कई भवन मालिकों ने स्वीकृत नक्शों की शर्तों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। कहीं तीन मंजिल की अनुमति लेकर चार और पांच मंजिला भवन खड़े कर दिए गए, तो कहीं भवन निर्माण के दौरान अनिवार्य सुरक्षा मानकों, पार्किंग व्यवस्था और निर्धारित खाली स्थानों की अनदेखी की गई।
यह भी पढ़ें : युवक ने सीएम सुक्खू को ही दे डाली जा.न से मा*रने की ध*मकी, अभद्र टिप्पणी भी की, पुलिस ने धरा
नगर परिषद को लंबे समय से शहर में अनियमित निर्माण संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद सभी वार्डों में विस्तृत निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें रिकॉर्ड और मौके पर बने निर्माण का मिलान किया गया। जांच में बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया।
नगर परिषद द्वारा जारी नोटिसों में भवन मालिकों को 15 दिनों का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें अपना पक्ष रखने या फिर निर्माण में आवश्यक सुधार करने का अवसर मिलेगा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि अब अवैध निर्माण को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा और सभी मामलों में समान रूप से कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हार्ट अटैक की आशंका पर आए मरीज से डॉक्टर बोला... "कल आना" कुल्लू मामले से भी नहीं लिया सबक
प्रशासन की कार्रवाई केवल आवासीय भवनों तक सीमित नहीं है। कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में आए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कई व्यवसायिक भवनों का निर्माण स्वीकृत नक्शों के अनुरूप नहीं किया गया। कुछ मामलों में अतिरिक्त मंजिलें बनाई गईं, जबकि कई जगह निर्धारित मानकों की अनदेखी की गई। इन्हें भी नोटिस जारी कर जवाब देने और नियमों के अनुरूप स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा सड़क हा.दसा: खाई में गिरी गाड़ी के उड़े परखच्चे, दो लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
सूत्रों के अनुसार नगर परिषद की कार्रवाई अभी शुरुआती चरण में है। दूसरे चरण की सूची भी लगभग तैयार कर ली गई है, जिसमें और भवन मालिकों के नाम शामिल हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में नोटिस पाने वालों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
करीब 5,500 परिवारों वाले चंबा शहर में इस कार्रवाई ने व्यापक चर्चा छेड़ दी है। नोटिस जारी होने के बाद कई भवन मालिक नगर परिषद कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि कई लोग कानूनी सलाह लेने में जुट गए हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि भवन निर्माण नियमों का पालन कराना उसकी कानूनी जिम्मेदारी है और नियमों के उल्लंघन पर किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जाएगी। ऐसे में चंबा में शुरू हुआ यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है, जिससे वर्षों से चल रहे अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की संभावना बन गई है।