#विविध

May 23, 2025

हिमाचल : घर पहुंची शहीद की देह, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार- मां पर टूटा दुखों का पहाड़

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन होगा जवान

शेयर करें:

Martyr Naveen Kumar

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले वीर सपूत अग्निवीर नवीन कुमार (25) की पार्थिव देह पालमपुर के आर्मी कैंप में पहुंच गई थी। आज उनके पैतृक गांव में आज सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में आज अंतिम होगा।

घर में मची चीख-पुकार

शहीद के अंतिम दर्शन और विदाई देने के लिए गांव में सुबह सात बजे से ही लोग जुटना शुरू हो गए हैं। नवीन के घर पर चीख-पुकार मची हुई है। नवीन के बूढ़े दादा-दादी, मां और बहन के आंसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, छात्राओं संग करता था नीचता ! रात भर चला धरना

कारगिल में हुए शहीद

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल, गांव हलूं का वीर सपूत अग्निवीर नवीन कुमार देश की सेवा करते हुए कारगिल के द्रास सेक्टर में शहीद हो गया। मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले नवीन की शहादत के बाद उनकी पार्थिव देह पैतृक घर पहुंच गई है।  

“शादी की तैयारी कर लेना- मां”

शहादत से कुछ ही घंटे पहले नवीन कुमार ने अपनी मां अयोध्या देवी से फोन पर बात की थी। बातचीत में उन्होंने कहा था, “मां, मैं सितंबर में छुट्टी लेकर आऊंगा। मेरे लिए लड़की देख लेना, शादी की तारीख भी पक्की कर लेना। नहीं तो आपको अकेले रहना पड़ेगा।” जम्मू-कश्मीर राइफल्स यूनिट में सेवाएं दे रहे नवीन महज दो साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। देश सेवा के जज़्बे से ओतप्रोत यह नौजवान 20 मई की रात को कारगिल सेक्टर में ड्यूटी के दौरान लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : शादी का झूठा वादा और बार-बार टालना रे*प का आधार नहीं

परिवार देख रहा था लड़की

सितंबर 2025 में छुट्टी लेकर घर आने का इंतजार था, लेकिन देश की सेवा करते-करते उनका सफर अधूरा रह गया। नवीन के बहनोई मुनीष कुमार बताते हैं कि नवीन की शादी के लिए लड़की देखना था और तैयारी करनी थी। नवीन पढ़ाई में तेज था और खेलों में भी वह अव्वल था। कबड्डी और बैडमिंटन में उसका मन लगता था। सहपाठियों ने बताया कि वह हमेशा सबका मददगार और मिलनसार था।

 

हलूं गांव में गहरा शोक छाया हुआ है। जो बेटा घर की खुशियों की बात करता था, वह अब तिरंगे में लिपटा लौट रहा है। विधायक विपिन सिंह परमार, पंचायत प्रधान वंदना कायस्थ और अन्य लोग परिवार के साथ दुख साझा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद का शौर्य चक्र हाथ में पकड़ते ही फूट-फूट कर रोई मां और पत्नी, राष्ट्रपति ने दिया सहारा

सेना से रिटायर्ड पिता का पांच साल पहले निधन

नवीन के पिता भूमि राम भी सेना में थे। 13 जैक राइफल में हवलदार रहे और कैंसर से जूझते हुए पांच साल पहले उनका निधन हो गया। नवीन का सहारा अब सिर्फ मां, दादा-दादी ही थे और अब वही भी अकेले रह गए।

 

शहीद नवीन अपनी बहन शिवानी के इकलौते भाई थे। बहन की शादी हो चुकी है, लेकिन भाई को खोना उनके लिए जीवन भर का खालीपन छोड़ गया। गांव का माहौल गमगीन है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वर्षों से अपने ही बाल खा रही थी महिला, डॉक्टरों ने पेट से निकाले कई लंबे गुच्छे

CM सुक्खू सहित कई बड़े नेताओं ने जताया शोकने

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नवीन की शहादत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर सपूत को खो दिया है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कांगड़ा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया से लेकर गांव की गलियों तक एक ही स्वर गूंज रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख