#विविध

August 14, 2025

हिमाचल में इस कीड़े ने छीनी एक और जिंदगी, अस्पतालों में बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा

बगीचों में जाने से पहले सावधानी बरतने की सलाह

शेयर करें:

Scrub Typhus

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित मनाली में स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में मिशन अस्पताल में इस बीमारी के चार मरीज भर्ती हुए। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि इनमें से एक मरीज की मौत हो गई है।

1 मरीज का चल रहा इलाज

दो मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक का इलाज अभी भी चल रहा है। मिशन अस्पताल से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को स्क्रब टाइफस और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बता रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को आपदा में देख पिघला बच्चों का दिल- पॉकेट मनी बचाकर जुटाई मदद राशि

ये है लक्षण

बीएमओ नग्गर, डॉ. करणजीत सिंह ने कहा कि यह बीमारी अक्सर कुछ दिनों बाद लक्षण दिखाती है। सांस लेने में दिक्कत, किडनी से जुड़ी परेशानी, पेट दर्द और भूख न लगने जैसे लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच करानी चाहिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अपील

मिशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. फिलिप अलेक्जेंडर ने बताया कि अब तक 4 मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने खासकर बागवानों से अपील की है कि बगीचों में जाने से पहले डॉक्सीसाइक्लिन कैप्सूल लें, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 6 जगह फटे बादल- जलमग्न हुए कई गांव, प्रशासन ने खाली करवाए मकान- जानें

स्क्रब टाइफस के लक्षण और बचाव

इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में 104-105 डिग्री तक बुखार, जोड़ों में दर्द, कंपकंपी, शरीर में अकड़न और गर्दन, बगल व कूल्हों में गिल्टियां शामिल हैं। बचाव के लिए शरीर और आसपास की सफाई बनाए रखें, घर के पास घास और खरपतवार न उगने दें, और नियमित रूप से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें : फिर छुट्टी पर गईं इल्मा अफरोज, शिवानी मैहला को लगाया SP लाहौल-स्पीति- जानें वजह

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज कराएं। विभाग का कहना है कि सतर्कता और साफ-सफाई ही इस बीमारी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख