राजनीति

#विविध

August 13, 2025

फिर छुट्टी पर गईं इल्मा अफरोज, शिवानी मैहला को लगाया SP लाहौल-स्पीति- जानें वजह

स्टडी लीव पर हैं SP इल्मा अफरोज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Ilma Afroz-Shivani Mehla

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश कई जिलों में महिला अधिकारियों का दबदबा हमेशा से कायम रहा है। इस कड़ी में अब प्रदेश सरकार ने 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी शिवानी मैहला को लाहौल-स्पीति जिले की पुलिस अधीक्षक यानी एसपी के पद पर नियुक्त किया है। फिलहाल शिवानी मेहला चंबा में एएसपी के पद पर तैनात थीं।

स्टडी लीव पर हैं SP इल्मा अफरोज

जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को उनके तबादले और नई जिम्मेदारी से संबंधित आदेश जारी किए। लाहौल-स्पीति की मौजूदा एसपी इल्मा अफरोज के स्टडी लीव पर जाने के बाद, यह पद अस्थायी रूप से डीएसपी केलांग एवं एचपीएस अधिकारी रश्मि शर्मा को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में सौंपा गया था।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने वोट चोरी मामले पर राहुल गांधी की ली चुटकी, बोले- 90 चुनाव हारकर बनाया है रिकॉर्ड..

विदित हो कि, IPS इल्मा अफरोज हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन के तहत आते पुलिस जिला बद्दी में उस समय सुर्ख़ियों में आईं थीं, जब वहां SP रहते हुए उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला था। जिसके बाद दून के विधायक राम कुमार से उनकी सीधी लड़ाई जगजाहिर हुई थी। अब शिवानी मैहला की नियुक्ति के साथ ही रश्मि शर्मा इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगी।

एएसपी चंबा थीं शिवानी मैहला

शिवानी मैहला मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले की निवासी हैं। वह इससे पहले हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला के रामपुर में डीएसपी के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने से पहले शिमला पहुंची प्रियंका, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी- जानें

रामपुर में सेवाएं देने के बाद उन्हें एएसपी चंबा नियुक्त किया गया था। अब उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ते हुए उन्हें सीमावर्ती और रणनीतिक दृष्टि से अहम माने जाने वाले लाहौल-स्पीति जिले की कमान सौंपी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख