राजनीति

#विविध

March 28, 2025

हिमाचल : तिरंगे में लिपटकर घर लौटा जवान, एक टक देखते रहे परिजन- बेसुध हुई पत्नी

सैन्य सम्मान के साथ हुआ जरनैल सिंह का अंतिम संस्कार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Martyr Jarnail Singh

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथा-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। यहां के कई युवा सेना की वर्दी पहन कर देश की सरहदों की रक्षा में तैनात हैं। प्रदेश के कई जवानों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। हिमाचल प्रदेश ने ऐसा ही एक और वीर जवान खो दिया है। हिमाचल के हमीरपुर जिला के जवान को आज उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

एक और जवान पंचतत्व में विलीन

वीर जवान जरनैल सिंह को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। जरनैल सिंह को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान चंडीगढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब से आ रही चिट्टे की सप्लाई! CM सुक्खू ने बताया पाकिस्तान कनेक्शन

पत्नी और बेटों का रो-रो कर बुरा हाल

वीर जवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। जरनैल सिंह के निधन के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जरनैल सिंह अपने पीछे पत्नी सुनीता जंगा और दो बेटे जश्न और सजल छोड़ गए हैं। जरनैल सिंह के निधन के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी के कंधों पर आ गई है।

हार्ट अटैक से निधन

आपको बता दें कि जरनैल सिंह नादौन के भलूं गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में जरनैल सिंह ITBP में बतौर उपनिरीक्षक मणिपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार देर रात जरनैल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और वो बेसुध हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सभी 68 MLA की मौज ! आर्थिक संकट के बीच विदेश भ्रमण पर भेजेगी सुक्खू सरकार

अस्पताल में ली अंतिम सांस

जरनैल के साथ मौके पर मौजूद उनके साथियों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया- जहां मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों को फोन पर जरनैल के निधन की खबर मिली। जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।

 

जरनैल का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचा। जरनैल सिंह को तिरंगे में लिपटा देखकर परिजन एक टक देखते रहे गए और जरनैल की पत्नी बेसुध हो गई। घर पर कुछ देर रखने के बाद बीते कल जरनैल का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'प्रधान जी' ने IRDP में डाले अपने चहेतों के नाम, अब दे रहे गोलमाल जवाब

हार्ट अटैक के संकेत-

विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।

  • लोगों को भूख कम लगने लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने की पसंदीदा चीजें खाने से भी मन कतराने लगता है।
  • दिल में किसी तरह की दिक्कत होने पर लिवर को खाना पचाने में दिक्कत आने लग जाती है। पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको आपका पेट भरा-भरा और फूला हुआ महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • अगर आपकी 500 मीटर चलने पर भी सांस फूल जाती है या फिर कुछ सीढ़िया चढ़ना भी आपके लिए मुश्किल हो जाता है तो यह भी अच्छे लक्षण नहीं है।
  • किसी व्यक्ति को सामान्य से ज्यादा पसीना आना भी खतरनाक साबित हो सकता है।
  • रात के सोते समय में जबड़े में दर्द होना।
  • बाएं कंधे में तेज दर्द होना भी खतरनाक होता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्टार क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को BCCI देगा 30 लाख, यहां जानें वजह

हार्ट अटैक आने पर क्या करें?

  • कभी आपके सामने किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आ जाए तो सबसे पहले किसी समतल जगह पर उसे सीधा लेटाएं।
  • ऑक्सीजन की कमी के चलते उसका ब्रेन डैमेज हो सकता है। ऐसे में हार्ट अटैक आने पर तुरंत सीने पर जोर-जोर से मुक्का मारें या तो सीने को जोर-जोर से दबाएं।
  • बेहोश पड़े व्यक्ति को तुरंत अपने हाथ से CPR दें। CPR में मुख्य

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख