#विविध
March 4, 2025
हिमाचल में दाखिल होते ही मेहमानों को घेर लेगी महंगाई, 1 अप्रैल से लागू होंगी बढ़ी हुई दरें
एक हफ्ते पहले सरकार ने बढ़ाया था HRTC की टैक्सियों का किराया
शेयर करें:

शिमला। टूरिज्म पर टिकी हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर महंगाई का साया गहराने लगा है। एक हफ्ते पहले ही शिमला में HRTC की टैक्सियों का किराया बढ़ाने के बाद अब राज्य सरकार ने 55 टोल टैक्स बैरियरों पर टैक्स बढ़ा दिया है। यानी हिमाचल प्रदेश में दाखिल होते ही मेहमान पर्यटकों को महंगाई घेर लेगी और उन्हें अपनी जेब ढीली करनी होगी।
बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी। इस तारीख से चार सीटर निजी और व्यावसायिक वाहन मालिकों को 10 रुपए की बढ़ोतरी होगी, व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों को 20 रुपए अधिक चुकाने होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर टूटा पहाड़- सड़क पर गिरे पत्थर, धूल का गुब्बार देख डरे मुसाफिर
नवीनतम टोल शुल्क राज्य भर के सभी 55 टोल बैरियरों पर लागू होगा। राज्य सरकार ने कहा कि आबकारी और कराधान विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए टोल बैरियरों पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है।
1 अप्रैल से चार सीटर निजी और व्यावसायिक वाहन मालिकों को 10 रुपए की बढ़ोतरी होगी, जबकि व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों को 20 रुपए अधिक चुकाने होंगे।
निजी वाहन को अब 60 रुपए के स्थान पर 70 रुपए, भारी मालवाहक वाहनों को 550 रुपए के स्थान पर 570 रुपए, 6-12 सीटर यात्री वाहनों को 90 रुपए के स्थान पर 110 रुपए तथा 12 सीटर से अधिक वाहनों को 160 रुपए के स्थान पर 180 रुपए देने होंगे।
निजी वाहन: 24 घंटे के लिए 70 रुपए (पहले 60 रुपए थे)
यात्री वाहन (6-12 सीटें): 110 रुपए
यात्री वाहन (12 सीटों से अधिक): 180 रुपए
भारी मालवाहक वाहन: 570 रुपये (पहले 550 रुपए)
250 क्विंटल से अधिक मालवाहक वाहन: 720 रुपए
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर को बना रखा था नशे का अड्डा, नकदी और खेप समेत अरेस्ट हुआ तस्कर
मालवाहक वाहन (120-250 क्विंटल): 570 रुपए
मालवाहक वाहन (90-120 क्विंटल): 320 रुपये (पहले 300 रुपए)
मालवाहक वाहन (20-90 क्विंटल): 170 रुपये (पहले 150 रुपए)
20 क्विंटल से कम वजन वाले मालवाहक वाहन: 130 रुपये (पहले 110 रुपए)
निजी और सार्वजनिक ट्रैक्टर: 70 रुपये (पहले 50 रुपए)