#विविध

March 15, 2025

हिमाचल : छुट्टियां बिताने घर आए जवान की बिगड़ी तबीयत, 6 महीने के मासूम से छिन गया पिता

दिल्ली कैंट के आर्मी अस्पातल में धर्मेंद्र ने ली अंतिम सांस

शेयर करें:

Sirmaur News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। सिरमौर जिले के 30 वर्षीय वीर जवान धर्मेंद्र का दुखद निधन हो गया है। धर्मेंद्र ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। धर्मेंद की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिमाचल ने खोया एक और वीर

धर्मेंद्र पिछले 10 साल 5 महीनों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में धर्मेंद्र की पोस्टिंग जम्मू में थी- जहां भारतीय सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स RR बटालियन में लांस नायक (ऑपरेटर) के पद पर तैनात थे। धर्मेंद्र का मूल यूनिट 41 फील्ड रेजिमेंट था। मगर अगस्त 2024 से वो 28 RR बटालियन में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की होली हुई बेरंग, दोस्तों के साथ घूमने गया नौजवान बेटा खड्ड में डूबा

छुट्टी बिताने आया था घर

धर्मेंद्र नाहन की पालियों पंचायत के गुमटी गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि बीती 3 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक धर्मेंद्र को 28 दिनों का पर्सनल आकस्मिक अवकाश मिला था। इसके बाद बीती 3 मार्च से 17 मार्च तक वो 15 दिनों के लिए पिृतत्व अवकाश पर था।

अचानक बिगड़ गई तबीयत

परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को धर्मेंद्र को पीलिया की शिकायत हुई- जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कमांड अस्पताल ले जाया गया। जहां पर जांच के दौरान धर्मेंद्र हेपेटाइटिस-A से ग्रस्त पाए गए। डॉक्टरों ने बताया कि धर्मेंद्र का लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका है। इसी बीच धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली मनाकर खड्ड में नहाने गए दो लोग, परिजनों को मिली देह- पसरा मातम

होली से एक दिन पहले सुबह यानी 13 मार्च को धर्मेंद्र को एयरलिफ्ट कर दिल्ली कैंट के आर्मी अस्पताल पहुंचाय गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने धर्मेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ICU में भर्ती कर उनका डायलिसिस किया।

दिल्ली आर्मी अस्पताल में देहांत

अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब 10.30 बजे अचानक धर्मेंद्र को दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को होश में लाने की बहुत कोशिश की। मगर तमाम कोशिशों के बावजूद रात 11.15 बजे डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा दी गई अंतिम मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने धर्मेंद्र की मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम और गंभीर लेप्टोस्पायरोसिस बताया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

6 महीने पहले ही पिता बने थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के पिता धनीराम हाल ही में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। धर्मेंद्र छह महीने पहले ही बेटे के पिता बने थे। धर्मेंद्र के निधन के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम को गोद में उठाए पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिवार की बेबसी देखकर आसपास के लोग और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बंबर ठाकुर पर चली 12 राउंड गोलियां, PSO को लगी दो- हालत नाजुक

आज घर पहुंचेगी देह

परिजनों ने बताया कि परिवार ने 15-20 दिन पहले ही घर पर एक भंडारे का आयोजन किया था। धर्मेंद्र में छुट्टी पर घर आए हुए थे और वो इस भंडारे में शामिल हुए थे। धर्मेंद्र के निधन से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद तक नारायणगढ़ पहुंच सकता है। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख