#विविध
April 23, 2025
हिमाचल में एक साथ उठी दंपत्ति की अर्थी, पत्नी के जाने का सदमा सह नहीं पाया पति
हिमाचल के कांगड़ा जिला के सोलधा का मामला
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति पत्नी ने जहां जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाया, वहीं अंतिम समय में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। यहां एक पति पत्नी की एक साथ मौत हो गई। मामला कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र जवाली के सोलधा गांव से सामने आया है। आज बुधवार को पति पत्नी की एक साथ अर्थी उठाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते सोलधा गांव में बीती रात को पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला को उसके परिजन तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब इस घटना की जानकारी उसके पति को लगी तो उसकी भी तबीयत बिगड़ गई और उसने भी अपने प्राण त्याग दिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ठंडी हवा खा रहा था 13 मामलों में वांटेड डाकू, 35 हजार था इनाम; पुलिस ने धरा
बताया जा रहा है कि मंगलवार बुधवार की रात को लगभग 12 बजे सोलधा गांव की 48 वर्षीय ज्ञातो देवी की तबीयत बिगड़ गई। माना जा रहा है कि ज्ञातो देवी को हार्ट अटैक आया था। जिसके चलते उसके परिजन उसे तुरंत शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड में दोस्तों संग नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक डूबा, 12 घंटे बाद मिली देह
घर में जब ज्ञातो देवी की मौत का उसके पति 56 वर्षीय पति ठाकरू राम को पता चला तो अचानक उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे तुरंत ही मेडिकल कॉलेज टांडा कांगड़ा लेकर आए। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची लड़की निकली गर्भवती, 18 से भी कम है उम्र
आज बुधवार को दोपहर बाद सोलधा गांव के घर से एक साथ दो अर्थियां उठीं और श्मशानघाट में एक साथ पति पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को उनके बेटे संजय कुमार ने मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि ज्ञातो और ठाकरू राम के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा काम के चलते दुबई में है।