#विविध

June 12, 2025

हिमाचल में लगातार बढ़ रहा तापमान : हीटवेव से लोग परेशान, कब मिलेगी गर्मी से राहत- जानें ताजा अपडेट

चार से छह जिलों में लू का येलो अलर्ट, शिमला में भी चढ़ा पारा

शेयर करें:

himachal weather report

शिमला। हिमाचल में मंगलवार को लू का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। जहां कई जिलों का अधिकतम तापमान असहनीय रहा, वहीं पहाड़ों पर चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। आज भी प्रदेश के अधिकतम इलाकों मे तापमान सुबह से ही अधिक है। ऐसे में दिन के समय सूर्य देव की किरणों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ऊना में सबसे ज्यादा गर्मी

सबसे ज्यादा कहर ऊना में टूटा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हमीरपुर के नेरी (43.3 डिग्री), मंडी, बिलासपुर, कुल्लू और कांगड़ा में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया। यहां तक कि पहाड़ी राजधानी शिमला में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है, जहां अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज हुआ।

 

हीटवेव का अलर्ट जारी


मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के मुताबिक, 11 से 13 जून तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और सोलन में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी में और वीरवार को ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा व सोलन में लू चलने की चेतावनी है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक और उछाल आ सकता है।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ा कद, मोदी-03 सरकार में बिना मंत्री पद निभा रहे अहम जिम्मेदारियां

 

बाजारों में पसरा सन्नाटा, लोग हुए सावधान


भीषण गर्मी के चलते ऊना व हमीरपुर जैसे इलाकों में दोपहर के वक्त बाजार सुनसान दिखे। लोग सिर पर कपड़ा बांधकर और महिलाएं छाता या चुन्नी लेकर घर से निकलीं। शिमला में आने वाले पर्यटक भी अब केवल सुबह और शाम की ठंडक में राहत महसूस कर पा रहे हैं।

 

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी


हमीरपुर के नेरी में रात का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। पांवटा साहिब (28.0), देहरागोपीपुर (27.0) और ऊना (22.8) में भी रात की गर्मी बेहाल कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बेकरी पर मिली हैश ब्राउनीज और भारी मात्रा में चरस, ग्राहकों को ढूंढ रही पुलिस

 

मुख्य तापमान आंकड़े

  • ऊना: 44.2°C

  • नेरी: 43.3°C

  • बिलासपुर: 40.8°C

  • मंडी: 40.0°C

  • कांगड़ा: 40.0°C

  • शिमला: 29.5°C

 

14 जून से मिल सकती है राहत


हालांकि राहत की खबर यह है कि 14 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। इस दिन मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख