राजनीति

#विविध

May 5, 2025

हिमाचल में आज 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी : तेज बारिश, तूफान की आशंका- जानें मौसम अपडेट

कृषि-बागवानी को भारी नुकसान, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather Alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 और 7 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

8 से 10 मई तक यलो अलर्ट

8 से 10 मई तक हिमाचल के कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस अवधि में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले दो दिन चलेगी CM सुक्खू की कैबिनेट बैठक, इन बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

तापमान में भारी गिरावट

बीते पांच दिनों की बारिश ने प्रदेश भर में तापमान को बुरी तरह गिरा दिया है। सोलन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.5 डिग्री नीचे 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि मंडी में 5 डिग्री की गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रह गया है। कई अन्य जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM को विक्रमादित्य ने बताया वीरभद्र स्कूल ऑफ थॉट का शिष्य- CM के करीबी ने किया पलटवार

फसलें बर्बाद, किसान-बागवान मायूस

1 मई से लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शिमला जिला के ऊपरी भागों में सेब की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके अलावा मटर और फूलगोभी जैसी नकदी फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। इस स्थिति ने किसानों और बागवानों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

आज हल्की बारिश

आज यानी 5 मई को मौसम थोड़ा शांत रह सकता है, लेकिन 6 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा तेज होगा और 10 मई तक इसका असर रहेगा। यानी पूरे हफ्ते मौसम बिगड़ा हुआ ही रहेगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कॉलेज के बाहर छात्रों को नशा बेचने आए थे दो पंजाबी युवक, बड़ी खेप के साथ धरे

छुट्टी वाले दिन नहीं मिलेगा मौसम से सुकून

गर्मियों की छुट्टियों के बीच पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने वालों को भी निराशा हाथ लग सकती है। शिमला, मनाली, डलहौजी जैसे क्षेत्रों में भी बारिश और तूफान की आशंका बनी हुई है, जिससे सैर-सपाटे पर असर पड़ेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख