#अपराध
May 4, 2025
हिमाचल: कॉलेज के बाहर छात्रों को नशा बेचने आए थे दो पंजाबी युवक, बड़ी खेप के साथ धरे
कॉलेज के बाहर नशे की खेप के साथ पकड़े दो पंजाबी युवक
शेयर करें:
कांगडा। हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा है, जब प्रदेश में नशा तस्कर नहीं पकड़े जा रहे हैं। नशे के साथ पकड़े जा रहे आरोपियों में ज्यादातर युवा पंजाब राज्य के होते हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां दो पंजाबी युवक नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार यह मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना शाहपुर के तहत सामने आया है। यहां छतरी कॉलेज के पास पंजाब के दो युवकों को पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही युवक कॉलेज के छात्रों को चिट्टा बेचने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन दोनों को धर दबोचा।
यह भी पढ़ें : भारत का पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, हिमाचल की इस नदी का भी रोक दिया पानी
पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। मामले की जानकारी देते हुए शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि छतरी कॉलेज के पास दो पंजाबी युवक पैदल घूम रहे थे। जैसे ही इन दोनों ने पुलिस को वहां देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस ने तुरंत ही उन दोनों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली।
यह भी पढ़ें : गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी, तीन जवानों ने मौके पर त्यागे प्राण
पुलिस को इन युवकों के पास से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय अभिषेक निवासी कलां, जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। अभिषेक के साथ पकड़ा गया दूसरा युवक नाबालिग है। पुलिस ने नशे को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हिमाचल में आरोपियों के और कितने साथी हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसमें पुलिस को काफी सफलता भी मिली है। शाहपुर पुलिस थाना के तहत लगभग एक माह में यह छठा मामला मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पकड़ा गाय है। पुलिस का यह अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।