#विविध

March 13, 2025

आर्थिक संकट के बीच हिमाचल में 22,430 रुपए बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में भी हुआ सुधार

9.6 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, डवलपमेंट वर्क पर खर्च में कमी

शेयर करें:

Himachal GDP

शिमला। हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वहीं कर्ज का पहाड़ भी दिन प्रतिदिन ऊंचा होता जा रहा है। इस सब के बीच भी हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है और प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय बढ़ रही है। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गैरमौजूदगी में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 रखी।  जिसके अनुसार इस वित्तीय वर्ष में प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलू उत्पाद और विकास दर में इजाफा हुआ है।

9.6 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति आय

विधानसभा के पटल पर रखी गई इस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में इस बार प्रति व्यक्ति आय 22 हजार 432 रुपए बढ़ी है। 2023-24 की तुलना में 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत का उछाल आया है। वित्त वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय दो लाख 57 हजार 212 रुपए रहने का अनुमान है। जबकि 2023-24 में यह 2 लाख 34 हजार 782 रुपए थी। राष्ट्रीय स्तर की बात करें तो देश में प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 162 रुपए है। इस लिहाज से हिमाचल में हर व्यक्ति 57 हजार 050 रुपए ज्यादा कमा रहा है।

जीएसडीपी में भी हुई बढ़ोतरी

इसी तरह से आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 -25 के दौरान  हिमाचल प्रदेश सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2,32,185 करोड़ होने का अनुमान है। जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2,10,662 करोड़ था। यह  वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10.2 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर प्रदर्शित करता है। रिपोर्ट के अनुसारए हिमाचल की विकास दर वित्त वर्ष 2024-25 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय स्तर पर यह 6.4 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक ने बुरी तरह कुचला व्यक्ति, चेहरा देख पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल

कृषि पर्यटन से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था

हिमाचल की अर्थव्यवस्था में कृषि और पर्यटन का योगदान भी काफी बेहतर है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि व इससे संबंध क्षेत्रों का योगदान 2020-21 में दो लाख 20 हजार 838 करोड़ था, वह अब 2024-25 में बढ़कर 2 लाख 31 हजार 879 पहुंच गया है। इसी तरह से पर्यटन उद्योग का भी राज्य की जीडीपी में 7.78 प्रतिशत योगदान है। कोरोना महामारी के दौरान पर्यटकों की संख्या घटकर 2020 में 32.13 लाख रह गई थी, जो 2023 में 160.05 लाख और 2024 में 181.24 लाख पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल मालिक ने युवती के साथ की नीचता, नौकरी के लिए घर से दूर रहती थी बेचारी

राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान के अनुसार राजस्व प्राप्तियां 42 हजार 153 करोड़ रुपए हैं, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 40 हजार 446 करोड़ थी। इस बार राजस्व प्राप्तियों में 4.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : वाहन चालक ने कुचल दिया व्यक्ति, चेहरा देख कांप गई राहगीरों की रूह

डिवेलपमेंट वर्क में आई कमी

हालांकि इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश में डिवेलपमेंट वर्क काफी कम हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इसका एक बड़ा कारण प्रदेश की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा सैलरी, पेंशन, सब्सिडी और पुराने ऋण का भुगतान है। इन सब खर्चों के बाद डिवेलपमेंट वर्क के लिए बहुत कम पैसा बच रहा है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख