#विविध

March 10, 2025

हिमाचल की सुक्खू सरकार से भिड़ने का अंजाम, IPS इल्मा अफरोज को बद्दी से भेजा लाहौल

आईपीएस इल्मा अफरोज होंगी एसपी लाहौल स्पीति

शेयर करें:

Ilma Afroz Transfer Lahaul spiti

शिमला। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अवैध खनन के खिलाफ जंग छेड़ने वाली और कांग्रेस विधायक से सीधे टकराने वाली एसपी बद्दी इल्मा अफरोज को सुक्खू सरकार ने लाहौल स्पीति भेज दिया है। आज सोमवार को सुक्खू सरकार ने आईपीएस एवं एसपी बद्दी इल्मा अफरोज का तबादला लाहौल स्पीति के लिए कर दिया है। या यूं भी कह सकते हैं कि आईपीएस इल्मा अफरोज को कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक से टकराने का इनाम लाहौल स्पीति के रूप में मिला है।

इल्मा अफरोज को लाहौल स्पीति का एसपी लगाया

इल्मा अफरोज को अब एसपी लाहौल स्पीति लगाया गया है। इसको लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है। इल्मा के लाहौल स्पीति में चार्ज संभालने के बाद एसपी कुल्लू गोकुल चंद कार्तिकेन एसपी लाहौल स्पीति के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो जाएंगे। बता दें कि पूर्व एसपी बद्दी इल्मा अफरोज स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी से टकराव के बाद चर्चा में आई थी।

 

यह भी पढ़ें : पूर्व CM का आरोप: मंडी SPU के पर कतरकर उसे पटवार सर्कल बनाने की साजिश कर रही है सरकार

स्थानीय विधायक की पत्नी की गाड़ियों का किया था चालान

दरअसल आईपीएस इल्मा अफरोज ने बद्दी की एसपी रहते खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई की थी। इल्मा अफरोज ने स्थानीय विधायक राम कुमार की पत्नी के नामित कंपनी के टिप्परों के अवैध खनन को लेकर चालान भी किए थे। जिसके बाद उनका विधायक राम कुमार से टकराव चल रहा था। हालांकि सरकार के दवाब बनाने के बाद भी एसपी इल्मा अफरोज नहीं झुकी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की माली हालत पर हमलावर भाजपा को केंद्र की वादाखिलाफी याद दिलाएगी सुक्खू सरकार 

विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इल्मा ने 7 जनवरी 2024 को ही बद्दी की एसपी का कार्यभार संभाला था। अगस्त 2024 में उनका दून के विधायक रामकुमार चौधरी से टकराव शुरू हुआ। इल्मा ने अवैध खनन के आरोप में विधायक की पत्नी की गाड़ियों के चालान काट दिए। इससे विधायक नाराज हो गए। उन्होंने एसपी पर विधानसभा सत्र के दौरान गंभीर आरोप लगाए। वहीं एसपी को विधानसभा के प्रिविलेज मोशन से विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिलाया था।

सरकार से टकराव के बाद लंबी छुट्टी पर गई थी इल्मा अफरोज

इसी बीच एसपी इल्मा अफरोज सीएम सुक्खू के साथ डीसी एसपी के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शिमला आई थी। यहां से वह सीधे अपनी मां के साथ लंबी छुट्टी पर चली गई थी। जिसके बाद सुक्खू सरकार ने  बद्दी के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार विनोद कुमार को सौंपा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी बनी एयर होस्टेस, करेगी बादलों की सैर- छुएगी आसमान

हाईकोर्ट के आदेशों की वजह से सुक्खू सरकार इल्मा अफरोज का तबादला भी नहीं कर पा रही थी। करीब 40 दिन की छुट्टी के बाद वापस लौटी इल्मा अफरोज को  सरकार ने शिमला मुख्यालय में ज्वाइनिंग दी। इसी बीच बद्दी के एक शख्स सुच्चा सिंह ने भी हाईकोर्ट में अपील दायर की थी और कहा था कि इल्मा अफरोज को वापस बद्दी का एसपी लगाया जाए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेटा, लाडले को पुकारती रही बूढ़ी मां- बेसुध हुई पत्नी

 

इस सब के बीच अभी करीब सात दिन पहले ही हिमाचल हाईकोर्ट ने आईपीएस इल्मा अफरोज को बद्दी एसपी लगाने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। इससे पहले हाईकोर्ट ने ही इल्मा को बद्दी से ट्रांसफर पर स्टे लगाया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि किसी भी एसपी का तबादला करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में अब सुक्खू सरकार ने आईपीएस इल्मा अफरोज को एसपी लाहौल स्पीति लगाया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख