राजनीति

#विविध

March 10, 2025

हिमाचल : तिरंगे में लिपटकर घर लौटा बेटा, लाडले को पुकारती रही बूढ़ी मां- बेसुध हुई पत्नी

सिक्किम मेंSSB हेड कांस्टेबल संजीव कुमार ने ली अंतिम सांस

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Martyr Sanjeev Kumar

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश ने अपना एक और वीर जवान खो दिया है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के वीर जवान पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। जवान के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। संजीव की बेटी अभी महज पांच साल की है।

SSB हेड कांस्टेबल का देहांत

वीर जवान संजीव कुमार (46) SSB में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। संजीव की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों और वीर जवान अमर रहे के नारों के साथ संजीव को अंतिम विदाई दी। SSB जवानों की टुकड़ी ने भी पूरे सैन्य सम्मान के साथ अपने साथी संजीव कुमार को सेल्यूट कर विदा किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी बनी एयर होस्टेस, करेगी बादलों की सैर- छुएगी आसमान

अचानक बिगड़ गई तबीयत

संजीव कुमार नूरपुर की वार्ड नंबर-8 के रहने वाले थे। वर्तमान में संजीव पश्चिम बंगाल के सिक्किम में SSB के कैंप रानीडंगा में तैनात थे। संजीव का निधन अचानक तबीयत के कारण हुआ है। कल सुबह संजीव की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची- जिसे देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बूढ़ी मां का रो-रो कर बुरा हाल

बेटे की देह देख बूढ़ी मां रोती-बिलखती रही और अपने लाडले को बार-बार पुकारती रही। वहीं, संजीव की पत्नी पति को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हो गई। परिवार की बेबसी देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग परिवार को ढांढस बांधते रहे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के एक परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा, लेफ्टिनेंट बना मेजर का बेटा

पांच साल की मासूम ने खोया पिता

संजीव अपने पीछे 70 वर्षीय मां, पत्नी और पांच साल की बेटी छोड़ गए हैं। मां और दादी को रोता-बिलखता देख बच्ची बस एक टक लगाए देखती रही। संजीव के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख