राजनीति

#विविध

December 26, 2025

BREAKING: सुक्खू सरकार कर्ज से करेगी नए साल 2026 की शुरूआत, लेगी एक हजार करोड़ का लोन

31 दिसंबर को खाते में आएगी राशि, अधिसूचना जारी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

sukhu-govt-loan-New-Year

शिमला। नया साल आमतौर पर उम्मीदों, खुशियों और आर्थिक राहत की आस लेकर आता है, लेकिन हिमाचल की सुक्खू सरकार नए साल की शुरूआत कर्ज से करने जा रही है। जनवरी के पहले दिन, जब सरकारी कर्मचारी वेतन और पेंशनधारक पेंशन का इंतजार कर रहे होंगे, उससे ठीक एक दिन पहले सुक्खू सरकार राज्य के खजाने में 1000 करोड़ रुपए का नया कर्ज जोड़ देगी। यह कर्ज 15 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है, जिसकी अधिसूचना वित्त विभाग ने जारी कर दी है।

साल के आखिरी दिन आएगा कर्ज

वित्त विभाग के सचिव आईएएस राकेश कंवर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एक हजार करोड़ के कर्ज की राशि 31 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार को प्राप्त होगी। इससे पहले 30 दिसंबर को इस कर्ज के लिए ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। सरकारी दस्तावेजों में कर्ज लेने का उद्देश्य विकास कार्य बताया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राज्य सरकार पर हर महीने वेतन और पेंशन का करीब 2000 करोड़ रुपए का दबाव बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से अनिश्चकालीन हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं मानें

OPS का बढ़ता बोझ, आर्थिक चुनौतियां गहराईं

नए साल से ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का वित्तीय भार और बढ़ने वाला है। ऐसे में सरकार की आर्थिक चुनौतियां और गंभीर हो गई हैं। प्रदेश की वित्तीय हालत इस कदर तंग है कि वेतन और पेंशन भुगतान को लेकर भी सरकार को लगातार संसाधनों की तलाश करनी पड़ रही है। यही वजह है कि सरकार की निगाहें अब 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर टिकी हैं।

 

वित्त आयोग से राहत की उम्मीद

सरकार को उम्मीद है कि अगर वित्त आयोग हिमाचल के लिए रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की सिफारिश करता है] तो हर महीने वेतन और पेंशन के लिए जूझ रही राज्य सरकार को बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि तब तक सरकार कर्ज के सहारे ही वित्तीय जरूरतें पूरी करती नजर आ रही है।

 

यह भी पढ़ें : PM मोदी तक पहुंचा IGMC डॉक्टर मामला- आज CM के फैसले पर टिकी निगाहें, हड़ताल की चेतावनी

एक लाख करोड़ के कर्ज की ओर बढ़ता हिमाचल

इस ताजा कर्ज के साथ ही हिमाचल प्रदेश एक लाख करोड़ रुपए के कुल कर्ज के आंकड़े के और करीब पहुंच जाएगा। मौजूदा अनुमान के अनुसार राज्य पर कर्ज का बोझ अब करीब 90 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। बीते कुछ महीनों में सरकार ने लगातार कर्ज उठाया है।

एक महीने में 1350 करोड़ का लोन

गौरतलब है कि सुक्खू सरकार ने 3 दिसंबर को 350 करोड़ रुपए का मीडियम टर्म लोन लिया था, नवंबर में 300 करोड़ रुपए, अक्टूबर में 200 करोड़ रुपए का कर्ज उठाया गया।

इस तरह सिर्फ एक महीने के भीतर सरकार ने 1350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर्ज ले लिया है। आने वाली आखिरी तिमाही के लिए केंद्र सरकार राज्य को अलग से लोन लिमिट भी स्वीकृत करेगी, जिसके बाद मार्च में बजट पेश किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के एक और फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, बंद कर दी थी जयराम सरकार की योजना

सरकार–विपक्ष आमने-सामने

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दावा है कि राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से 2600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व जुटाया है। वहीं विपक्षी दल भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने कर्ज लेने के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेल दिया है।

उधार से होगी नए साल की शुरुआत

कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश में 2026 का स्वागत भी कर्ज के साथ होने जा रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार के खाते में आने वाले एक हजार करोड़ रुपए राहत से ज्यादा यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कब तक प्रदेश की गाड़ी उधार के सहारे चलती रहेगी। हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति अब सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं रही, बल्कि यह नए साल की पहली हकीकत बनकर सामने खड़ी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख