#विविध

February 26, 2025

हिमाचल: हाई-वे चौड़ा करने के नाम पर लोगों की जिंदगी उजाड़ रहा है NHAI

गिरिपार के कमरऊ गांव में लैंडस्लाइड से खेत, घरों को भारी नुकसान 

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में हाटकोटी से पांवटा साहिब तक बने  151 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे 707 को चौड़ा करने के NHAI की लापरवाही ने कई घरों को उजाड़ दिया है। सड़क विस्तार के काम में ठीक तरीके से डिमार्केशन न करने से गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ गांव में लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है।

लापरवाही से की खुदाई

गांव के लोगों ने NHAI से इसकी शिकायत की है। उनका कहना है कि NHAI के इंजीनियरों ने काम का ठीक से डिमार्केशन नहीं किया। उन्होंने पानी के स्रोतों पर ऊपर की ओर खेतों के नीचे लापरवाही से खुदाई की है।

 

यह भी पढ़ें : 66 स्कूलों में टीचरों के 201 पद समाप्त, वजह जान चौंक जाएंगे आप

 

इसका खामियाजा गांव के किसानों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके खेत लैंडस्लाइड से तबाह हो गए हैं। इस बेतरतीबी से जारी खुदाई के कारण कुछ घरों के ढहने का भी खतरा पैदा हो गया है।

ब्लास्टिंग से बंद हो रहे हैं जलस्रोत

नेशनल हाईवे 707 सतौन, कमरऊ, कफोटा, चरेऊ, शिलाई, शिरी क्यारी, और रोहनाट जैसे कस्बों से होकर गुजरता है। इस सड़क के विस्तार में डायनामाइट से ब्लास्टिंग करने से पहाड़ों को नुकसान हो रहा है। ब्लास्टिंग से जहां पानी के सोर्स खत्म हो रहे हैं, तो वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: HRTC के रिटायर्ड कर्मचारियों को देना होगा महंगाई भत्ता

 

भारी ब्लास्टिंग से पहाड़ दरकने का भी खतरा रहता है। हाईवे के विस्तार का काम आरजीवी कंपनी कर रही है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने डीसी से बिना अनुमति के ब्लास्टिंग कर जलस्रोतों को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ शिकायत की थी।

ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

कमरऊ गांव में एनएच-707 के साथ लगते रंगी लाल शर्मा, सुरेश राणा, तोता राम, चंद्रमोहन शर्मा, जोगी राम, रामलाल शर्मा व उदय राम के मकानों को भी खतरा पैदा हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि मालिकों को हुई क्षति की पूर्ति की जाए। नैशनल हाईवे प्राधिकरण गांव के समीप संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा दीवार लगाई जाए। नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम का अभी डिमार्केशन कार्य चल रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख