#विविध
February 17, 2026
हिमाचल में मरीजों की जेब पर बोझ! सरकारी हॉस्पिटल में जांच कराना हुआ महंगा, जनता नाखुश
टेस्ट करवाने के लिए नई फीस लागू
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों का रुख करने वाले मरीजों के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। अब तक जहां लोग कम खर्च में जांच और उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते थे, वहीं अब उन्हें कुछ जांचों के लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।
जिला सिरमौर के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक टेस्ट की नई फीस लागू कर दी है, जिससे आम मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। हालांकि प्रबंधन का दावा है कि यह फैसला सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए लिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : बिना चीर-फाड़ कर बचाई 2 मरीजों की जान, PGI का झंझट खत्म
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मशीनों की देखभाल, स्टाफ की सेवाएं, उपकरणों की मरम्मत और बाकी कामकाज के खर्च धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। इन खर्चों को संभालने के लिए मरीजों से लिए जाने वाले चार्ज में थोड़ा बदलाव करना जरूरी समझा गया।
अधिकारियों का कहना है कि सरकारी अस्पताल होने के बावजूद आधुनिक सुविधाएं देने के लिए संसाधनों की जरूरत होती है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि आम जनता में इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल के खजाने पर संकट! बजट सत्र में आज फिर होगा घमासान- गूंजेगा गगल एयरपोर्ट का मुद्दा
अब अस्पताल में कुल 9 तरह की जांचों के लिए तय शुल्क लिया जाएगा। नई दरें इस प्रकार हैं-
कुछ लोगों का कहना है किनिजी अस्पतालों की तुलना में ये दरें अभी भी काफी कम हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले कुछ मरीजों को यह बढ़ोतरी भारी लग सकती है।
कुछ लोगों का मानना है कि अगर इन पैसों से अस्पताल में सुविधाएं बेहतर होती हैं और मशीनें अच्छी तरह काम करती हैं, तो थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी स्वीकार की जा सकती है। वहीं दूसरी ओर, सीमित आय वाले परिवारों का कहना है कि छोटी-छोटी जांचों के लिए भी अगर बार-बार पैसे देने पड़ें, तो कुल मिलाकर खर्च बढ़ जाता है, जो गरीब परिवारों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
यह भी पढ़ें :हिमाचल: बाइक पर नशा बेचने निकले थे 2 दोस्त, पुलिस ने रास्ते में रोका- ढेर सारी चरस बरामद
अस्पताल के कार्यवाहक MS डॉ. रिशम सिंह ने बताया कि नई दरें रोगी कल्याण समिति की स्वीकृति के बाद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लागू की गई हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर मरीजों को पूरी राहत दी जाएगी, ताकि किसी भी मरीज का इलाज पैसे की वजह से न रुके।
अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों के मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इनमें शामिल हैं-
सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा अब भी निजी अस्पतालों से सस्ती है, लेकिन पहले की तुलना में आम मरीजों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। प्रशासन का दावा है कि यह कदम सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है, जबकि आम लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि बढ़ी हुई फीस के बदले उन्हें बेहतर सेवाएं मिलती हैं या नहीं।