#विविध

January 31, 2025

हिमाचल का शख्स महाकुंभ में हुआ लापता, भगदड़ वाले दिन अपनों से बिछुड़ा

हमीरपुर की प्रीतो देवी चौथे दिन प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिली

शेयर करें:

Sirmaur Person Missing Mahakumbh

नाहन। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में देश विदेश के लोग कुंभ स्नान करने पहुंच रहे हैं। हिमाचल से भी भारी संख्या में लोग कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अब तक मिली सूचना के अनुसार हिमाचल के दो लोग कुंभ मेले में लापता हो गए हैं। जिसमें एक महिला और एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि बताया जा रहा है कि लापता महिला मिल गई है, लेकिन व्यक्ति की तलाश जारी है। यह व्यक्ति प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ के दिन लापता हुआ था।

चार दिन से लापता है केदार सिंह

मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के कांडो गांव के केदार सिंह कुंभ मेले में गए थे। जहां से वह चार दिन पहले लापता हो गए। केदार सिंह एक ग्रुप के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे, लेकिन भगदड़ वाले दिन वह अचानक से अपने साथियों से बिछड़ गए और लापता हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। उनके परिवार के लोग भी प्रयागराज उनकी तलाश करने पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त के घर रात को रहने आया था युवक, अगली सुबह खाई में मिली देह

25 लोगों का ग्रुप गया था महाकुंभ

बताया जा रहा है कि 68 वर्षीय केदार सिंह 29 जनवरी की सुबह अचानक लापता हो गए। जानकारी देते हुए केदार सिंह के पोते कमलेश ने बताया कि उनका 25 लोगों का ग्रुप महाकुंभ स्नान करने गया था। जिस रात महाकुंभ में भगदड़ मची, उसी रात भगदड़ मचने से कुछ देर पहले उसके दादा लापता हो गए। कमलेश ने बताया कि उनके दादा संगम स्थल से लापता हुए हैं। इसकी एफआईआर उन्होंने प्रयागराज पुलिस को भी दे रखी है। खुद भी उन्होंने केदार सिंह को ढूंढने का प्रयास किया है। मगर कोई पता नहीं चल पाया।

 

यह भी पढ़ें : शांता बोले: देश के टुकड़े करने वालों की बढ़ रही आबादी, मांगेंगे एक और पाकिस्तान

हमीरपुर की प्रीतो देवी दो दिन बाद मिली

वहीं हमीरपुर के लाहड़ा गांव की 66 वर्षीय प्रीतो देवी भी प्रयागराज में लापता हो गई थी। वह 26 जनवरी को 60 से 70 लोगों के ग्रुप के साथ महाकुंभ गई थी। लेकिन 28 जनवरी को वह अचानक अपने साथियों से बिछड़ गई। उनके साथियों ने दिनभर प्रीतो देवी को ढूंढा और शाम तक वह मिल गई। लेकिन उसी शाम को प्रीतो देवी अचानक दोबारा लापता हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में BPL सूची में होगा बढ़ा बदलाव, इन परिवारों से छिन जाएगा कार्ड

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिली प्रीतो देवी

इसी बीच आज 31 जनवरी की सुबह प्रीतो देवी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिल गई है। बता दें कि परिजनों ने प्रीतो देवी की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था और प्रीतो देवी की फोटो के साथ मोबाइल नंबर डाला था। हमीरपुर निवासी संजीव शर्मा के मोबाइल पर गुरुवार आधी रात को फोन आया कि प्रयागराज में प्रीतो देवी रेलवे स्टेशन पर बैठी हैं। इसके बाद प्रीतो देवी के साथ कुंभ में गए लोगों को सूचित किया गया। तब जाकर प्रीतो देवी मिल पाई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख