#विविध

February 14, 2025

हिमाचल में लोगों को सता रही ठंडी हवाएं: तापमान गिर, जानिए कब होगी बारिश-बर्फबारी

18 और 19 तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

शेयर करें:

himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में तापमान में कमी के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। हालांकि बारिश ना होने के चलते जनता परेशान है, मगर बताया जा रहा है कि एक बार फिर प्रदेश में मौसम अपना रुख बदलने जा रहा है। प्रदेश में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी के आसार है, जिसके चलते लगातार तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंडक

बुधवार रात को पांवटा साहिब को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मैदानी जिला ऊना में रात का तापमान भरमौर और मनाली के समान रहा, जबकि शिमला, धर्मशाला समेत कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और धूप खिलने से मौसम में हल्की राहत मिली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैसा डबल कराने का झांसा देकर 170 करोड़ लूटे, ED ने सील किए 30 बैंक खाते 

15 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

 कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम साफ

बीते तीन दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद, वीरवार को कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम साफ हो गया। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा से बसों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, जिससे यात्रा सुगम हो गई है। लाहौल की 77 सड़कों में से 15 को बहाल कर दिया गया है, लेकिन घाटी की 62 सड़कें अभी भी बंद हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, कई बार की नीचता -अब छोड़ दी

पर्यटकों के लिए राहत: बर्फबारी का आनंद

बताते चलें कि वीरवार को पर्यटक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर पहुंचे और बर्फ में मस्ती की। बर्फबारी के कारण यह स्थान पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 से 19 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मॉल रोड पर घूम रहा था युवक, मां और बहन के सामने त्यागे प्राण

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार और वीरवार रात को रिकॉर्ड किए गए न्यूनतम तापमान की सूची निम्नलिखित है:

- ताबो: -9.9°C
- केलांग: -7.6°C
- कुकुमसेरी: -5.1°C
- कल्पा: -3.2°C
- भरमौर: 1.2°C
- ऊना: 1.2°C
- मनाली: 1.7°C
- शिमला: 4.0°C
- बिलासपुर: 4.0°C
- सोलन: 4.4°C
- कांगड़ा: 4.9°C
- धर्मशाला: 5.2°C
- मंडी: 5.9°C
- नाहन: 7.2°C

प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है और इस दौरान बर्फबारी व बारिश का असर बढ़ सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख