#विविध

December 28, 2025

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू बोले: अहंकार छोड़ काम पर लौटें डॉक्टर, बातचीत के लिए बुलाया

सीएम सुक्खू बोले अहंकार छोड़ वापस काम पर लौटें रेजिडेंट डॉक्टर

शेयर करें:

CM Sukhu doctor strike

शिमला। दिल्ली दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में चल रही रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि डॉक्टरों की हड़ताल से आम जनता और मरीजों को परेशानी हो रही है, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने रेज़िडेंट डॉक्टरों से अपील की है कि वे अपने मतभेद अलग रखकर हड़ताल समाप्त करें और तुरंत सेवाओं में लौटें। सीएम के इस बयान के बाद अब प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने की उम्मीद जगी है।

सोमवार से काम पर लौटें हड़ताली डॉक्टर

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में रहते हुए भी वह लगातार प्रदेश के हालात पर नजर बनाए हुए थे। सीएम सुक्खू ने कहा कि बैठक में भी उन्होंने  डॉक्टरों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया था कि सरकार उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुलझाएगी। इसके बावजूद हड़ताल पर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम सुक्खू ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से अपील की है कि वह सोमवार से अपनी ड्यूटी पर लौटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी एक पक्ष के साथ नहीं, बल्कि प्रदेश की 75 लाख जनता के हितों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लड़की के साथ घर में हुआ गंदा काम, 47 वर्षीय आदमी ने किया प्रेग्नेंट- थाने पहुंची बुआ

सीएम ने बातचीत का रास्ता अपनाने के दिए संकेत

सीएम सुक्खू ने कहा कि हड़ताल समाधान नहीं है और संवाद ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने जानकारी दी कि वे जल्द ही वरिष्ठ चिकित्सकों को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर पूरे मामले पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का हल निकाला जाएगा और रेज़िडेंट डॉक्टरों को भी सरकार पर भरोसा करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मानसिक बीमार लड़की के साथ नीचता, नाले में ले गया दरिंदा- किया प्रेग्नेंट, अब हुई जेल

आईजीएमसी विवाद के बाद बिगड़े हालात

गौरतलब है कि शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल में हाल ही में मरीज और सीनियर रेज़िडेंट डॉक्टर राघव नुरूला के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और रेज़िडेंट डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में लगातार बढ़ रही हिंसा से उनकी सुरक्षा खतरे में है, जबकि सरकार का पक्ष है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : 7 दिन के अंदर हिमाचल में एक और से*क्स रैकेट का भंडाफोड़ : 2 युवक अरेस्ट, 4 लड़कियां का रेस्क्यू

हड़ताल से प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं

रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के चलते आईजीएमसी सहित प्रदेश के कई अस्पतालों में ओपीडी और नियमित सेवाएं प्रभावित रहींए जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दूर.दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं।

लौटने के बाद सख्त और संतुलित संदेश

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार डॉक्टरों और मरीजों दोनों को परिवार की तरह मानती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को अपने दायित्व को समझते हुए अहंकार त्यागकर सेवाओं में लौटना चाहिएए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री के इस सख्त लेकिन संतुलित रुख के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रेज़िडेंट डॉक्टर हड़ताल समाप्त कर सकते हैं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैराग्लाइिंग हाद*सा : पर्यटक के साथ पायलट ने भरी उड़ान- तकनीकी खराबी ने छीन ली जिंदगी

क्या है मामला

बता दें कि हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट के बाद सरकार ने डॉक्टर केा बर्खास्त कर दिया है। जिसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। आज हड़ताल का तीसरा दिन है। हालांकि हड़ताल के पहले दिन सीएम सुक्खू से हुई बैठक में सीएम ने मामले की दोबारा जांच का भरोसा दिया था, लेकिन फिर भी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से ठप हो गई हैं और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख