#विविध

February 28, 2025

हिमाचल में युवक ने पेट को बनाया स्टोर रूम- डॉक्टर ने पैन और चम्मच जैसी 12 चीजें निकाली

युवक के पेट से निकले 12 हार्ड आइटम, डॉक्टरों ने बचाई जान

शेयर करें:

himachal news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक के डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से 12 कठोर वस्तुएं निकालकर उसकी जान बचाई। ये वस्तुएं सामान्य उपयोग की चीजें थीं। जिनमें पैन, चाकू, चम्मच, प्लकर और सुई जैसी धातु की चीजें शामिल थीं। युवक को पेट दर्द की शिकायत के चलते वीरवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सर्जरी से पहले डॉक्टरों को हुआ शक

युवक को अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने जरूरी चिकित्सीय जांच की। जांच के दौरान पेट के अंदर कुछ ठोस वस्तुएं होने की आशंका जताई गई। स्थिति को गंभीर मानते हुए डॉक्टरों ने तत्काल सर्जरी का निर्णय लिया। लगभग तीन घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने युवक के पेट से कुल 12 अलग-अलग धातु की वस्तुएं निकालीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टूटा ग्लेशियर: 3 जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, 250 सड़कें ठप- रेड अलर्ट जारी

युवक की मानसिक स्थिति बनी चिंता का विषय

27 वर्षीय युवक कौशित कठलग का रहने वाला है। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, उसके पिता का निधन वर्ष 2006 में हो गया था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उसे कोचिंग के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था लेकिन वहां कुछ समय बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। परिवार ने स्थिति को भांपते हुए उसे वापस घर बुला लिया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बर्फबारी का असर: सड़कें बंद, स्कूलों में छुट्टियां- दुनिया से कटा ट्राइबल एरिया

डॉक्टरों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. राहुल मृगपुरी ने बताया कि युवक के पेट से सभी खतरनाक वस्तुएं सफलतापूर्वक निकाल दी गई हैं। फिलहाल उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। जिससे व्यक्ति असामान्य व्यवहार करने लगता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस को जल्द मिलेगा नया सरदार: रजनी पाटिल बड़े नेताओं से आज करेंगी वन टू वन चर्चा

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता की जरूरत

इस घटना ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की स्थितियां मानसिक रोगों की ओर संकेत कर सकती हैं, जहां व्यक्ति अनजाने में खुद को नुकसान पहुंचाने वाले कार्य कर सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उपचार और उचित देखभाल बेहद जरूरी है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख