#विविध

January 26, 2026

शिमला के रिज मैदान पर गवर्नर ने फहराया तिरंगा : हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश- CM भी मौजूद

हिमाचल की संस्कृति और उपलब्धियां झांकियों में दिखीं

शेयर करें:

Republic Day

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह शिमला के रिज पर बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। इस खास अवसर पर देशभर से पर्यटक पहुंचे और उन्होंने हिमाचल जिन्होंने परेड और हिमाचल की रंगीन संस्कृति का आनंद लिया।

राज्यपाल ने किया फहराया तिरंगा  

बता दें कि इस खास मौके पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तिरंगा फहराया। इस दौरान आसमान से रिज पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। वहीं जिलों में विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों ने झंडा फहराया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए, जिससे रिज का दृश्य और भी खूबसूरत और उत्सवपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की पहली सरकारी अफसर बनीं साक्षी, किसान पिता की बेटी ने झटका 19वां रैंक

हिमाचल की संस्कृति और उपलब्धियां झांकियों में दिखीं

राज्यों के अन्य हिस्सों में भी जिलों के विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखे। समारोह में राज्यपाल ने ओपन जीप में बैठकर परेड का जायजा लिया और जवानों को सलामी दी। इसके बाद रिज पर अलग-अलग विभागों और सेना की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिनमें हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियां, संस्कृति और सरकारी योजनाओं को बड़े ही रोचक तरीके से दर्शाया गया।

सेना और सुरक्षा बलों की बड़ी परेड

इस परेड में लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी (जेएंडके राइफल) के नेतृत्व में भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी शामिल हुईं। इसमें आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिक, NCC, NSS, भारत स्काउट एंड गाइड और आपदा प्रबंधन बल की टुकड़ियां शामिल थीं। जवानों की परेड और उनकी सैन्य तकनीक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी समारोह में हवाई फाय.रिंग पड़ी भारी- 6 साल की लड़की को जा लगी गो.ली

केलांग में बर्फ के बीच तिरंगा फहराया गया 

इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे और उन्होंने न सिर्फ परेड देखी, बल्कि हिमाचल की संस्कृति और त्योहारी रंगों का आनंद भी लिया। वहीं, लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में बर्फ से ढके माहौल के बीच आरएस बाली ने भी तिरंगा फहराया, जो बेहद यादगार और प्रेरणादायक पल था।

गणतंत्र दिवस ने बढ़ाई भाईचारे की भावना

समारोह ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि हिमाचल प्रदेश में भी देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान की भावना कितनी मजबूत है। पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस का यह उत्सव न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक था, बल्कि लोगों के बीच भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख