#विविध

September 10, 2025

हिमाचल में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी- जानें

आज और कल ज्यादातर इलाकों में खिलेगी धूप

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस समय लोग राहत और चिंता दोनों दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मानसून कमजोर रहने वाला है। इसके बाद मानसून एक बार एक्टिव होगा- जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

48 घंटे की राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 सितंबर को राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। यह राहत प्रशासन के लिए भी बड़ी खबर है, क्योंकि इससे सड़क, बिजली और पानी की बहाली के कार्य तेजी से किए जा सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले-PM से वन नियम में ढील का उठाया मुद्दा, 1500 करोड़ पर कही बड़ी बात

फिर एक्टिव होगा मानसून

राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। 12 और 13 सितंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा और इसके चलते प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि बारिश दोबारा तबाही मचा सकती है और प्रशासन को सतर्क रहना होगा।

सड़कें बंद, लोग परेशान

भारी बारिश ने प्रदेश की जीवनरेखा कही जाने वाली 680 सड़कों को ठप कर दिया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड और मलबे के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित है। ग्रामीण इलाकों में हालात और खराब हैं। यहां 150 से ज्यादा रूट ऐसे हैं, जिन पर पिछले 15 दिनों से सरकारी और निजी बसें नहीं चलीं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी बोले - हिमाचल को फिर से करेंगे खड़ा, अपने दूसरे घर के लिए कर गए कई बड़ी घोषणाएं

अब तक सामान्य से 44% ज्यादा बारिश

इस बार मानसून ने हिमाचल में रिकॉर्ड बारिश दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, एक जून से 9 सितंबर तक सामान्य तौर पर 663.9 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 956.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, यानी 44% ज्यादा।

4156 करोड़ का नुकसान, हजारों बेघर

इस आपदा सीजन में अब तक 4156 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। लैंडस्लाइड की 137 घटनाएं, बाढ़ की 97 घटनाएं और बादल फटने की 45 घटनाएं पेश आई हैं।

 

इन आपदाओं ने घर और जमीन दोनों छीन लिए। आंकड़ों के मुताबिक, 1237 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 5317 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। हजारों परिवार आज भी राहत कैंपों और अस्थाई आश्रयों में रह रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख