#विविध

October 13, 2025

प्रतिमा अनावरण में पहुंचने लगे VIP, मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पत्नी अमरीन कौर भी मौजूद

कुछ ही दिन पहले शादी के बंधन में बंधा है जोड़ा

शेयर करें:

Amreen Kaur

शिमला। हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का रिज मैदान पर आज अनावरण होना है। इस कार्यक्रम के लिए सोनिया गांधी खुद शिमला पहुंची हुई हैं। उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी राजधानी पहुंची हैं। गौरतलब है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों से 6-7 सालों से दूरी बनाए रखने वाली सोनिया खास इस कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंची हैं। वहीं वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कार्यक्रम पहुंच चुके हैं। उनकी धर्मपत्नी अमरीन कौर भी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ऑडियंस वाले सेक्शन में बैठ चुकी हैं।

साथ-साथ नजर आ रहीं धर्मपत्नी

मंत्री विक्रमादित्य की शादी को कुछ ही दिन बीते हैं। उनकी धर्मपत्नी अमरीन कौर उनके साथ कई कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं और अब प्रतिमा अनावरण के लिए भी वो रिज मैदान पर पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: शिमला अनावरण कार्यक्रम : VIP ब्लॉक में नहीं मिली एंट्री, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े मेयर-पार्षद

मूर्ति के लिए दे दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता की प्रतिमा नहीं लगने पर फरवरी 2024 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका ये सपना आज पूरा होने वाला है। कार्यक्रम के लिए रिज पर सजी कुर्सियां भरने लगी हैं।

आज रिज पर जुटेंगे हजारों लोग

विक्रमादित्य सिंह व उनकी पत्नी के अलावा डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी रिज पहुंच चुके हैं। अंदाजा लगाया गया है कि इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग जुटने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : ट्रेनी डॉक्टरों और छात्रों के बीच चले लात-घूंसे, बीच-बाजार बना 'तमाशा'; 6 पहुंचे अस्पताल

24 लाख में तैयार हुई है प्रतिमा

राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है जिसकी ऊंचाई 9 फीट है। इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए 24 लाख का खर्च आया है। ये मूर्ति राम सुतार के बेटे अनिल सुतार के स्टूडियों में बनाई गई है।

शहर में बढ़ा दी गई है सुरक्षा

गौरतलब है कि ये प्रतिमा अष्टधातु की बनी है और इसमें सबसे अधिक तांबा व जिंक धातु का प्रयोग किया गया है। मूर्ति को बनाने में 6 महीने का वक्त लगा है। वहीं प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान शिमला शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख