#विविध

August 22, 2025

हिमाचल के डॉग लवर्स के लिए बुरी खबर, खाना देने पर मुश्किल में पड़ सकते हैं आप

सार्वजनिक स्थान पर नहीं दे सकते खाना

शेयर करें:

Street Feeding Dog Ban

शिमला। हिमाचल प्रदेश के वो लोग जो डॉग लवर हैं, जरा सावधान हो जाइए और ध्यान से इस खबर को पढ़िए। इस खबर को पढ़कर आप ये जान जाएंगे कि आप आवरा कुत्तों को खाना खिला सकते हैं या नहीं।

पूरे देश में छिड़ गई थी बहस

वैसे तो कई दिनों से आवरा कुत्तों को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। ये तब हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाए। इस फैसले पर पूरे देश में बहस सी छिड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें: MLA अनुराधा ने उठाया हिमाचल के अस्तित्व का मुद्दा, पक्ष-विपक्ष को प्रदेश हित में सोचने की दी नसी...

कोर्ट ने फैसले में किए बदलाव

कोर्ट के इस फैसले को चुनौती भी दी गई थी जिस पर फैसला आ गया है। कोर्ट ने अपने पिछले दिए फैसले में बदलाव किए हैं जिसमें से एक सार्वजनिक जगहों पर आवारा कुत्तों को खाना देने से जुड़ा है।

क्या हैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश ?

  • आवारा कुत्तों की नसबंदी कर छोड़ दें
  • जो कुत्ते आक्रामक हैं, उन्हें नहीं छोड़ें
  • आवारा कुत्तों को खाना देने पर रोक (सार्वजनिक जगहों पर)
  • पूरे देश में फैसले को लागू करने का आदेश
  • जो नहीं माने फैसला, उनपर कार्रवाई के आदेश

यह भी पढ़ें: हिमाचल के BPL परिवारों को लेकर बड़ा फैसला, 50 हजार से कम है वार्षिक आय तो ही मिलेगा फायदा

कुत्तों को नहीं दे सकते खाना

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक जगहों पर कोई भी आवारा कुत्तों को खाना नहीं दे सकता, इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसपर कार्रवाई हो सकती है। ये फैसले पूरे देश में लागू करने के लिए कहा गया है।

ना मानने पर होगी कार्रवाई

तो अगर आप डॉग लवर हैं, आवारा कुत्तों को खाना देना पसंद करते हैं तो अब जान लीजिए, कोर्ट के आदेश के बाद अब आप ऐसा नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: शिमला के राह चलते आवारा कुत्तों से नहीं डरते आप, जानें कैसे ये लापरवाही पड़ सकती है भारी

प्रशासन निर्धारित करे स्थान

राहत की बात ये है कि आवारा कुत्तों को सार्वजनिक जगहों पर खाना देने की अनुमति नहीं है। हालांकि निर्धारित जगहों पर खाना दिया जा सकेगा। इसके लिए कोर्ट की ओर से प्रशासन को निर्धारित जगह तय करने के लिए कहा गया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख