#विविध

August 14, 2025

हिमाचल में कल यहां होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, CM लेंगे सलामी

हर जिले में मंत्रियों की ड्यूटी

शेयर करें:

CM Sukhu Sarkaghat

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कल 15 अगस्त को मंडी जिले में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होने वाला है। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। मंडी में ये कार्यक्रम कहां होगा, आइए जानते हैं।

ध्वजारोहण से होगा शुभारंभ

CM सुक्खू कल सुबह 11 बजे मंडी जिले के सरकाघाट में ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर CM परेड का निरीक्षण भी करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी भी लेगें। इस कार्यक्रम में NCC, NSS, स्काउट और गाइड के छात्र, पुलिस, गृहरक्षा की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बाद अब यहां फटा बादल, 12 श्रद्धालुओं की गई जा*न; 25 लोग लापता; बेस कैंप तबाह

हर जिले में मंत्री की ड्यूटी

हर साल हर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होता है। इस साल भी इसके लिए मंत्रियों की अलग-अलग जिलों में ड्यूटी लगाई गई है। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ऊना जिले में जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार हमीरपुर में अनिरुद्ध सिंह के साथ मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शहीद की देह देख बेटियों की निकली चीखें, बुजुर्ग माता- पिता के नहीं रूक रहे आंसू; पत्नी बेसुध

कहां किसकी ड्यूटी ?

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री--------->शिमला
  • स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल---->सोलन
  • कृषि मंत्री चंद्र कुमार------------------>धर्मशाला
  • उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान----------->चंबा
  • बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी---------->किन्नौर
  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर--------------->बिलासपुर
  • पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह------->हमीरपुर
  • लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह---->सिरमौर (नाहन)
  • तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी---->लाहौल स्पीति (केलांग)
  • आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा------------>कुल्लू

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 6 जगह फटे बादल- जलमग्न हुए कई गांव, प्रशासन ने खाली करवाए मकान- जानें

बढ़ती है राष्ट्रीयता की भावना

हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन हर साल राज्य के अलग-अलग जिलों में किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि इसकी भावना को शिमला तक सीमित ना रखकर पूरे राज्य के हर कोने तक पहुंचाया जाए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लाखों परिवारों को झटका- मनरेगा से हुए बाहर, जॉब कार्ड होंगे रद्द

ऐतिहासिक पर्व का बनें हिस्सा

इस परंपरा से राज्य के सभी जिलों को राष्ट्रीय गौरव के इस दिन को बड़े राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का अवसर मिलता है। इससे स्थानीय लोगों में भी राष्ट्रीयता की भावना और उत्साह बढ़ता है। इसी कड़ी में इस साल सरकाघाट को मुख्य समारोह के लिए चुना गया है जहां प्रदेश भर से आए लोग इस ऐतिहासिक पर्व का हिस्सा बनेंगे।

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख