#विविध

October 26, 2025

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार,इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज- जानें पूरी खबर

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव

शेयर करें:

weather update

शिमला हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में 27 अक्तूबर से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे पहले 31 अक्तूबर तक मौसम के सामान्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।

प्रदेश के कई इलाकों में बढ़ी ठंड

राजधानी शिमला सहित कई भागों में शनिवार को धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार महसूस किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: सुक्खू सरकार ने सैंकड़ों पदों पर भर्ती का लिया निर्णय, इन कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय

ताबो और केलांग में पारा माइनस में

लाहौल-स्पीति का केलांग और ताबो एक बार फिर शून्य से नीचे पहुंच गए हैं। शनिवार को ताबो में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री और केलांग में -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कुकुमसेरी में पारा 1.2 डिग्री, कल्पा में 3.6 और मनाली में 6.5 डिग्री तक गिर गया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू कैबिनेट: पुरुष कर्मियों को मिलेगा पितृत्व अवकाश, 19 खेलों को खेल सूची में शामिल करने की मंजूरी

 

सुंदरनगर में 11.6, शिमला में 11.4, सोलन में 9.2 और नारकंडा में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के बाद प्रदेश के कई जिलों में ठंड और बढ़ जाएगी।

लाहौल-स्पीति में विशेष सतर्कता की अपील

मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों में प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख