#विविध
April 18, 2025
भिंडरावाला पोस्टर विवाद शांत: पंजाब की सड़कों पर फिर दौड़ी HRTC की ये बसें
पंजाब पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश से एक बार फिर पंजाब के लिए जाने वाली HRTC बसें बहाल कर दी गई है। बता दें कि पंजाब के विभिन्न शहरों में रात्रि ठहराव करने वाली बसें आज से दोबारा संचालन में आ गई हैं।
21 मार्च को पंजाब के खरड़ और अन्य स्थानों पर हिमाचल की सरकारी बसों पर हुए हमलों और भिंडरावाला के पोस्टर लगाए जाने के बाद सरकार ने एहतियातन 20 रूटों की बस सेवाएं बंद कर दी थीं। अब एक महीने बाद इन सेवाओं को फिर से शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें : फिर गरमाया नौतोड़ का मुद्दा: मंत्री बोले- नहीं मिली जमीन तो किन्नौर में घुस आएगा चीन
पंजाब पुलिस ने हिमाचल सरकार को विश्वास दिलाया है कि उनकी बसों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद हिमाचल सरकार ने उन रात्रि ठहराव वाली बसों का संचालन फिर से बहाल कर दिया है, जो पंजाब के विभिन्न शहरों में रातभर रुकती हैं और सुबह हिमाचल लौटती हैं। हालांकि, दिन में चलने वाली लगभग 200 बसें पहले से ही संचालित हो रही थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में खाकी पर लगा चिट्टे का दाग, दो पुलिसवाले बर्खास्त- 23 सरकारी कर्मी रडार पर
इस पूरे विवाद की शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह में हुई थी जब पंजाब के श्रद्धालु भिंडरावाला के झंडे-बैनर लेकर मणिकरण, कुल्लू पहुंचे थे। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झंडे जब्त कर लिए थे, जिसके बाद कुछ संगठनों ने पंजाब में इसका विरोध करते हुए हिमाचल की बसों पर हमला किया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 66 वर्षीय स्कूटी सवार बुज़ुर्ग को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
इस तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की थी। भगवंत मान ने हिमाचल की बसों की सुरक्षा और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।