#विविध

September 28, 2025

हिमाचल में बढ़ रही गर्मी, तापमान में आया उछाल; अगले 5 दिन भी खिली रहेगी धूप

दिन में 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा पारा

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिशों का दौर थम चुका है। मॉनसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में धूप खिलने लगी है। धूप खिलते ही प्रदेश वासियों ने राहत की सांस ली है। बारिश रुक गई है तो अब तापमान बढ़ने लगा है जिससे गर्मी हो रही है।

आगामी दिनों में मौसम साफ

प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश के बाद मौसम साफ रहना राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अक्तूबर की शुरुआत तक मौसम के ड्राई रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दानवीर दंपत्ति: CM राहत कोष को दे दी 11 करोड़ की संपत्ति

तेजी से बढ़ा है गर्मी का पारा

प्रदेश से मॉनसून की वापसी के साथ ही गर्मी का पारा बढ़ रहा है। अब सितंबर के अंत व अक्तूबर की शुरुआत में ठीक गर्मी पड़ेगी। बात करें विभिन्न शहरों की तो कई जगहों पर तापमान तेजी से बढ़ा है।

30 डिग्री के पार हैं 13 शहर 

ऊना जिले की बात करें तो यहां अधिकतन तापमान सर्वाधिक 36.4 डिग्री पहुंच गया है। कुल्लू के बजौरा में पारा 34.2 डिग्री है। प्रदेश के 13 शहर ऐसे हैं जहां पर तापमान 30 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने बदला फैसला: अब ये छात्र ले जा सकेंगे स्कूल में मोबाइल- पूरी डिटेल यहां पढ़ें

सामान्य से ज्यादा है तापमान 

बात करें प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान की तो ये भी सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा हो गया है। केलांग के तापमान में 6.1 डिग्री का उछाल आया है। यहां का पारा 24.1 डिग्री पहुंच गया है।

शिमला में 1.5 डिग्री का उछाल

बीते 24 घंटों में सोलन जिले के तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल आया है जिससे तापमान 31.1 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी शिमला में 1.5 डिग्री का उछाल आया है जिससे तापमान 27.7 डिग्री हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : शिमला के विधायक को शिमला में ही घेर लिया: HPU में बवाल- पुलिस से भिड़ गए छात्र 

3.3 डिग्री बढ़ा भुंतर का पारा 

कल्पा की बात करें तो यहां तापमान 0.1 डिग्री के उछाल के साथ 25.5 डिग्री पहुंच गया है। भुंतर का तापमान 3.3 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 डिग्री पहुंच गया है। इन शहरों के अलावा दूसरे शहरों में भी तापमान बढ़ा है।

तापमान में आएगा बदलाव

गौरतलब है कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आ सकता है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख