#विविध

August 28, 2025

डिप्टी CM अग्निहोत्री की बेटी बनेंगी हरियाणा की बहू, दामाद के बारे में जानें सब कुछ

एक ही बार में क्रैक किया एग्जाम

शेयर करें:

Deputy CM Mukesh Agnihotri

ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM के होने वाले दामाद हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी हैं। ये अधिकारी हैं हरियाणा जिले में जन्मे सचिन शर्मा। शर्मा का विवाह आस्था अग्निहोत्री से होने वाला है जो मुकेश अग्निहोत्री की बेटी हैं। खास बात ये है सचिन शर्मा ने पहली बार में UPSC क्रैक कर लिया था। आइए जानते हैं IAS अधिकारी सचिन शर्मा की कहानी।

देशभर में 233वां स्थान

2022 बैच के IAS ऑफिसर सचिन शर्मा हरियाणा राज्य के झज्जर जिले से ताल्लुक रखते हैं। सचिन ने पहली बार में ही UPSC का एग्जाम क्रैक कर लिया था। उन्होंने इस परीक्षा को पास कर देश में 233वां रैंक हासिल किया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लोगों से देवी-देवता नाराज, नहीं थमेगी प्रलय; गूरों ने दी चेतावनी

सचिन ने की है बी.टेक

सचिन की 12वीं तक की पढ़ाई गुरुग्राम के सेक्टर-14 के DAV स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक की। फिर एक निजी कंपनी में कुछ साल नौकरी की। इस सब के बीच ही उन्होंने UPSC की तैयारी करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : एक ही दिन में 6 जगह फटे बादल, रावी में समाए कई घर- देश से कटा संपर्क

पिता इंस्पेक्टर रिटायर

सचिन ने दिन-रात एक कर 16-18 घंटे की पढ़ाई करने के बाद एग्जाम क्रैक कर लिया। सचिन शर्मा के पिता हरियाणा पुलिस से इंस्पेक्टर रिटायर हुए हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। अब सचिन हिमाचल की बेटी से शादी कर हिमाचल के दामाद बनेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पौंग डैम का बढ़ा जलस्तर, खतरे में 60 गांव- आज 20 हजार परिवारों को छोड़ने होंगे घर

असिस्टेंट प्रोफेसर आस्था 

सचिन शर्मा इस वक्त हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी हैं जो वर्तमान में ऊना जिले के अंब में SDM के पद पर तैनात हैं। सचिन हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर आस्था से शांदी के बंधन में बंधने वाले हैं।

2024 में खो दी थी मां

आस्था कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं। उनकी मां सिम्मी अग्निहोत्री HPU के कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं। 9 फरवरी 2024 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। आस्था की शादी की बात डिप्टी CM ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख