#विविध

January 20, 2026

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए हो जाएं तैयार : दो दिन बाद जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

5 जिलों में आज के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी

शेयर करें:

Himachal Weather Today

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बारिश और बर्फबारी से पहले प्रदेश के पांच जिलों में आज शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद खासतौर पर मैदानी और निचले इलाकों में ठंड का असर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

पांच जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट आएगी। रात के समय कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू : HC के आदेशों पर रखी गई अहम मीटिंग- आज होगा फैसला

मैदानी इलाकों में भी पहाड़ों जैसी ठंड

प्रदेश के 21 शहरों में न्यूनतम तापमान पहले ही 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा चुका है। शीतलहर के चलते मैदानी इलाकों में भी ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों जैसी ठंड महसूस की जा रही है। कई स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड का असर और बढ़ रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

आज और कल साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज और कल मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। इस दौरान दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सुबह-शाम ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट फैसला : युवाओं को नहीं, रिटायर्ड बुजुर्गों को नौकरी देगी सुक्खू सरकार- 70 हजार मिलेगी सैलरी

22 जनवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

परसों यानी 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ सकता है। अगले तीन दिन तक पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। इससे जहां किसानों और बागवानों को फायदा होने की उम्मीद है, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी है।

23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी

22 जनवरी को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 23 जनवरी को किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी हिमपात की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बार्डर सील : J&K से तीन आतं.की हुए फरार, मची खलबली- चप्पा-चप्पा छान रहे जवान

बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बर्फबारी के चलते ऊंचे इलाकों में सड़कें बंद होने, बिजली और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख