#विविध

November 15, 2025

चिट्टे के खिलाफ जंग तेज: रिज मैदान पर जुटी हजारों की भीड़- CM सुक्खू भी हुए शामिल

नशे के खिलाफ शुरू हुआ बड़ा जन आंदोलन

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने नशे को हराने के लिए एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से स्टेट लेवल की 'चिट्टा मुक्ति वॉकथन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।

जड़ से खत्म करना है नशा

'चिट्टा मुक्ति वॉकथन' का उद्देश्य नशा व नशा माफिया को जड़ से खत्म करना है। इसके लिए सरकार ने ‘चिट्टा छोड़ो, जीवन अपनाओ, कदम से कदम मिलाकर चिट्टा मुक्त नया हिमाचल’ नारा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का कड़ा एक्शन- 15 युवकों को किया अरेस्ट, माहौल खराब करने की थी कोशिश

हर जिले में होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में आम जनता, छात्र, सामाजिक संगठन व स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शिमला में मुख्य आयोजन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बढ़ गई सरकार की चिंता

बीते कुछ सालों में हिमाचल में चिट्टा व अन्य नशा तेजी से बढ़ा है। चिट्टे की तस्करी ने सरकार और पुलिस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सरकार ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : जातिवाद मामले में कोर्ट का सख्त रुख- महिला को नहीं मिली जमानत, जानें

हर जिले में निवारण केंद्र

कुल्लू, ऊना, हमीरपुर व कांगड़ा जिलों में पुरुषों के लिए पहले से ही 4 नशा निवारण केंद्र हैं। वहीं कुल्लू में महिलाओं के लिए एक केंद्र चल रहा है। वहीं अब सभी जिलों में जिला नशा निवारण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

क्या कहते हैं पुलिस के आंकड़े ? (2023–2025)

  • 1140 NDPA मामलों में 1803 की गिरफ्तारी 
  • 919 किलो चरस 
  • 32.9 किलो हेरोइन
  • 1632 किलो पोपी हस्क
  • 89.6 किलो अफीम सहित लाखों कैप्सूल–टैबलेट्स बरामद
  • भांग के लगभग 69.76 लाख पौधे नष्ट किए गए
  • बीते तीन साल में 35.95 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • साल 2023 में 4.87 करोड़, 2024 में 24.42 करोड़,
  • 2025 में अब तक 6.66 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क 
  • 7.74 करोड़ की संपत्तियों को कुर्की की पुष्टि के लिए भेजा 
  • पुलिस ने ऐसी कुल 1214 संपत्तियां चिह्नित कर रखी हैं
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख