#विविध
April 14, 2025
हिमाचल प्रदेश बना देश का सबसे खुशहाल राज्य, इन 3 कारणों ने शिखर पर पहुंचाया
पड़ोसी उत्तराखंड हमसे काफी नीचे फिसला
शेयर करें:

शिमला। कुदरत की बेइंतहा खूबसूरती को समेटे हिमाचल प्रदेश के लोग तो वैसे ही खुश रहते हैं। लेकिन देवभूमि अब देश का सबसे खुशहाल राज्य बन गया है। इसके लिए देश का सबसे बेहतरीन पर्यावरण, भरपूर प्राकृतिक संसाधन और कम अपराध दर के आधार पर हिमाचल को देश का सबसे खुशहाल राज्य का दर्जा मिला है।
यहां तक कि भौगोलिक समानताओं के मामले में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड भी इन तीन कारकों के मामले में कहीं पीछे है। खुशहाल राज्यों में हिमाचल टॉप पर और बाद के दो रैंकिंग में मिजोरम और सिक्किम हैं। चौथे नंबर पर गोवा और पांचवे पर केरल है। पंजाब और उत्तराखंड सातवें और आठवें नंबर पर है, जबकि नौंवे पर राजस्थान और 10वें पर महाराष्ट्र हैं।
यह भी पढ़ें : HP नंबर का कैंटर खड़े ट्रक से भिड़ा: दो लोग थे सवार - दोनों नहीं बचे
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन ढांचागत उपलब्धियों, स्वच्छ वातावरण और जीवन की धीमी चाल के कारण भी खुशहाल माना गया है। एक बिजनेस पत्रिका के इस सर्वे में कहा गया है कि इसीलिए हिमाचल के लोग उच्च जीवनस्तर के कारण खुश रहते हैं। हिमाचल की सरकार भी इकोफ्रेंडली नीतियों और पर्यटन के स्थायी उपायों से लोगों की खुशहाली का स्तर बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: वृद्धाश्रम में 2 माह से बुजुर्गों को नहीं मिला दवा-इलाज, गुस्से में राज्यपाल; मंगाई रिपोर्ट
उत्तरपूर्व के राज्य मिजोरम को इसलिए खुशहल बताया गया है, क्योंकि वहां के समुदाय आपस में करीबी से जुड़े हुए हैं। अपराध दर तो वहां भी कम है, लेकिन सांप्रदायिक सद्भाव बेहतर होने के कारण लोगों की खुशहाली में उसका फर्क पड़ा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 साल रहा सलाखों के पीछे, जेल से बाहर आते ही लूटपाट की शुरू- फिर हुआ अरेस्ट
सूची में तीसरा नंबर उत्तरपूर्व के एक और राज्य सिक्किम का है, जहां प्राकृतिक खूबसूरती, पर्यावरण को साफ रखने की दिशा में वहां की सरकार की कोशिशों और बेहतर जिंदगी के प्रति लोगों के अनुभव को देखते हुए राज्य को तीसरा सबसे खुशहाल माना गया है। सिक्कम में सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा दिया है, साथ ही ईको टूरिज्म ने भी लोगों की संतुष्टि को बढ़ाया है।