#विविध
February 9, 2025
हिमाचल: सावधान- इस खतरनाक बीमारी के साथ महाकुंभ से लौट रहे हैं लोग
अस्पताल मरीजों से खचाखच भरे, एडवायजरी जारी
शेयर करें:

शिमला। आस्था के महापर्व प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे हिमाचल के लोग अपने साथ एक खतरनाक बीमारी भी लेकर आ रहे हैं। बीते कुछ दिनों में 350 से अधिक लोगों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। पीड़ित मरीजों की आमद से अस्पताल खचाखच भरे हुए हैं। यह खतरनाक बीमारी का नाम वायरल बुखार है, जो संक्रामक मानी जाती हैत्र इसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी भी जारी की है।
हालात यह है कि अस्पताल में एक बेड पर दो मरीजों का उपचार चल रहा है। जिले के अस्पतालों में इन दिनों वायरल से पीड़ितों की ओपीडी के बाद लंबी कतारें लग रही हैं। रीजों की स्थिति को देखते हुए वार्ड में भर्ती करने पड़ रहे हैं। इस कारण वार्ड में एडमिशन बीते दिनों के मुकाबले ज्यादा हो गई है।
बीते कुछ दिनों से ये स्थिति अस्पतालों में बनी हुई है। ज्यादातर मरीजों को सबसे पहले शरीर में दर्द और फिर बुखार की शिकायत है। साथ में जुकाम और सिरदर्द सभी को मिलाकर वायरल संक्रमण की आशंका बन जाती है।
जानकारों का कहना है कि तापमान में अचानक बदलाव और ठंडा-गर्म के मेल से संक्रमण के शुरुआती लक्षण बन जाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि अगर ये लक्षण लगातार 4 दिन तक बने रहें तो मरीज को बिना जोखिम लिए डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : क्यों खर्च नहीं हुआ सरकारी पैसा? CM सुक्खू ने मांगी रिपोर्ट- यहां जानें पूरा मामला
प्रयागराज और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के तापमान में बड़ा अंतर है। ऐसा होने पर शरीर इस बदलाव को अक्सर झेल नहीं पाता। इससे बचने का सबसे सही रास्ता ठंड से बचने का है। जानकारों का यह भी कहना है कि पानी में नहाने के बाद अधिक समय तक खुले में रहना भी बच्चों और बुजुर्गों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।