#विविध

April 6, 2026

हिमाचल में ओलों की मार: सेब की फसल तबाह, अगले 48 घंटे फिर भारी तूफान का अलर्ट

7-8 अप्रैल को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

शेयर करें:

weather update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज किसानों और बागवानों पर भारी पड़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, वहीं शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में तेज ओलावृष्टि ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर सेब की फसल को गंभीर क्षति पहुंचने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है।

ओलों ने तोड़ी मेहनत, बागवानों को बड़ा नुकसान

तेज ओलावृष्टि के कारण कई इलाकों में एंटी-हेल नेट तक टूट गए और बागानों में खड़ी फसल बुरी तरह प्रभावित हुई। शिमला की देवठी पंचायत सहित कई क्षेत्रों में बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ओलों की मार से सेब के साथ-साथ अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाबा बालक नाथ के दरबार में हुआ चमत्कार- परिवार ने की अरदास, बोलने लगा 3 वर्षीय बच्चा

आज भी खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। शिमला और मंडी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश और हल्की ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: लड़कों को घर बुलाकर नशा बेचती थी शीतल, पुलिस ने साथी संग दबोची; चिट्टा भी मिला

7-8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 6 अप्रैल से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसका असर 7 और 8 अप्रैल को अधिक रहेगा। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदल दिया BJP की इस योजना का नाम, 'इंदिरा गांधी' से जोड़ा; बीमा राशि 25 हजार की

9 से 11 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का दौर

हालांकि 9 से 11 अप्रैल के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। लगातार खराब मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में आई तेज गिरावट

बीते 24 घंटों में कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। शिमला में तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नाहन में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सोलन, मनाली, जुब्बड़हट्टी और मंडी में भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

लगातार बदलते मौसम ने जहां ठंड का एहसास बढ़ा दिया है, वहीं किसानों और बागवानों के लिए चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख