#अपराध

April 5, 2026

हिमाचल: लड़कों को घर बुलाकर नशा बेचती थी शीतल, पुलिस ने साथी संग दबोची; चिट्टा भी मिला

नशे के कारोबार में उतरने लगी लड़कियां, पुलिस ने तेज की मुहिम

शेयर करें:

bilaspur Chitta News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है] जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अब तक नशे के कारोबार में ज्यादातर पुरुषों की संलिप्तता सामने आती रही है, लेकिन ताजा मामले ने संकेत दिया है कि अब लड़कियां भी इस अवैध धंधे में कदम रखने लगी हैं।

घर से चल रहा था नशे का कारोबार

मामला बिलासपुर शहर का है] जहां पुलिस ने एक युवती को उसके ही घर से चिट्टा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-5 में गुरुद्वारे के पास रहने वाली एक लड़की अपने रिहायशी मकान से नशे का कारोबार चला रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांधी मार्केट स्थित मकान पर दबिश दी।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदल दिया BJP की इस योजना का नाम, 'इंदिरा गांधी' से जोड़ा; बीमा राशि 25 हजार की

युवती के साथ युवक भी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद युवती शीतल उर्फ डेजी और उसके साथ मौजूद चंदन कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से करीब 0.90 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बदल दिया BJP की इस योजना का नाम, 'इंदिरा गांधी' से जोड़ा; बीमा राशि 25 हजार की

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाते थे और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जा रहा था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों की भी तलाश की जा रही है। एसपी बिलासपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

समाज के लिए चिंता का विषय

यह घटना इसलिए भी चिंताजनक मानी जा रही है क्योंकि इसमें एक युवती की संलिप्तता सामने आई है। इससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि नशे का जाल अब समाज के हर वर्ग तक फैलता जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते इस पर रोक लगाई जा सके।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख