#विविध

March 25, 2025

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए रहें तैयार- गर्मी से मिलेगी राहत, जारी हुआ अलर्ट

मार्च में नॉर्मल से 19% कम बारिश-बर्फबारी

शेयर करें:

HIMACHAL WEATHER

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो गया है, जिससे प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है। चंबा और लाहौल स्पीति जिले के उच्चतम इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। 

26 मार्च को बारिश के आसार

प्रदेश में कल यानी 26 मार्च को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। परसों 27 मार्च को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम 28 मार्च से साफ होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: MLA बिक्रम सिंह ठाकुर की माता का निधन, PGI चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

तापमान में आया उछाल

वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहले प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस समय प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा हो गया है, जबकि कई शहरों का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के वो देवता महाराज : पूरी दुनिया में अनोखा है जिनका रथ

हिमाचल के प्रमुख शहरों का तापमान:

  • कल्पा में नॉर्मल से 6.4 डिग्री ज्यादा तापमान रहा, जो 18.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
  • कुल्लू के भुंतर में 5.9 डिग्री के उछाल के बाद तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • मनालीका तापमान 5.1 डिग्री बढ़कर 22.8 डिग्री तक पहुंचा।
  • शिमला में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.1 डिग्री ज्यादा होकर 21.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दुकान में मिला 'देसी कट्टा', किस पर करना था इस्तेमाल; जांच में जुटी पुलिस

 इस साल कम हुई बारिश

मार्च में प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश और बर्फबारी हुई है। मार्च के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश-बर्फबारी हुई थी, लेकिन दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम सूखा रहा। 1 से 23 मार्च तक प्रदेश में 93.6 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, जबकि इस साल 75.7 मिलीमीटर बारिश हुई। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख