राजनीति

#विविध

May 2, 2025

हिमाचल में IMD का अलर्ट जारी: आंधी और ओलों से फसलें तबाह- लाहौल में गिरा हिमखंड

7 मई तक जारी रह सकती है बारिश और अंधड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बीच अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। रोहतांग समेत लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि शिमला, मंडी, सोलन, धर्मशाला और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे एक तरफ जहां तापमान में गिरावट दर्ज हुई, वहीं फसलों को भी गहरा नुकसान पहुंचा है।

हिमखंड गिरा, रास्ता बंद, वाहन फंसे

लाहौल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ सड़क पर दरेड़ नाला के पास बुधवार रात हिमखंड गिरा, जिससे सड़क तीन घंटे तक बंद रही। दर्जनों वाहन फंसे रहे और मार्ग पर बर्फ के ढेर लग गए। वीरवार सुबह जेसीबी की मदद से सड़क बहाल की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में लकड़ी का बॉक्स देख चौंकी पुलिस, खोला तो निकला चरस का जखीरा

ओलों से फसलें तबाह

सेब की फ्लावरिंग, मटर, गुठलीदार फल और गेहूं की कटाई को खासा नुकसान हुआ है। रामपुर के दुर्गम इलाकों में ओलावृष्टि के चलते सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि हरी सब्जियों और अगेती मक्की के लिए बारिश को लाभकारी माना गया है, लेकिन आलू की खेती को नुकसान पहुंचा है।

 

यह भी पढ़ें : आईपीएल के 3 मुकाबले खेलने धर्मशाला पहुंची पंजाब की टीम, संडे को होगा पहला मैच 

तापमान में गिरावट, मई में बढ़ेगी गर्मी

राज्य में अधिकतम तापमान में 2-4°C और न्यूनतम तापमान में 2-5°C की गिरावट दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने में सामान्य से अधिक गर्मी रह सकती है। खासकर निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की लत ने एक और युवक की छीन ली सांसें, खुद को ही कर लिया शू*ट

बारिश और अंधड़ का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की संभावना बनी हुई है। 5 और 6 मई को मध्य और मैदानी क्षेत्रों में व्यापक बारिश हो सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख