#विविध

March 23, 2025

हिमाचल में चिलचिलाती धूप और गर्मी तोड़ सकती है सारे रिकार्ड, जानें मौसम अपडेट

तापमान में बढ़ोतरी, शिमला से ज्यादा गर्म ताबो

शेयर करें:

himahcal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि, दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव भी किया जा रहा है। बता दें कि तापमान में हुई अचानक बढ़ोतरी के बाद गर्म कपड़ों को लोगों ने पैक कर दिया है। 

 

तापमान में बढ़ोतरी, शिमला से ज्यादा गर्म ताबो


शनिवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में अंतर देखा गया। शिमला का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जनजातीय क्षेत्र ताबो में यह 24 डिग्री तक पहुँच गया। वहीं, अन्य जनजातीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से भी नीचे दर्ज हुआ। ताबो में गर्मी की इस बढ़ोतरी ने मौसम का मिजाज बदल दिया, लेकिन अन्य क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के कारण मौसम में हल्का ठंडापन बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : 'लक्कड़ माफिया' का कारनामा: पकड़ी गई चोरी तो गाड़ी ही जला दी, जानें कहां का है केस..

 

आने वाले चार दिनों में मौसम रहेगा स्थिर


शनिवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रही, जिसके चलते तापमान में थोड़ी बहुत वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश में मौसम का यथावत रहना अनुमानित किया है। हालांकि, कुछ स्थानों जैसे हमीरपुर, बिलासपुर और धौलाकुआं में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, केलंग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे क्षेत्रों में तापमान माइनस में रहेगा, जहां ठंड का असर लगातार बने रहने की संभावना है।

 

प्रमुख शहरों का तापमान


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार है:

  • शिमला: न्यूनतम 8.6 डिग्री, अधिकतम 20.0 डिग्री
  • सुंदरनगर: न्यूनतम 9.7 डिग्री, अधिकतम 29.7 डिग्री
  • भुंतर: न्यूनतम 7.0 डिग्री, अधिकतम 27.2 डिग्री
  • कल्पा: न्यूनतम 1.2 डिग्री, अधिकतम 14.3 डिग्री
  • धर्मशाला: न्यूनतम 5.2 डिग्री, अधिकतम 26.0 डिग्री
  • नाहन: न्यूनतम 13.5 डिग्री, अधिकतम 28.0 डिग्री
  • केलंग: न्यूनतम -4.4 डिग्री, अधिकतम 7.8 डिग्री
  • सोलन: न्यूनतम 8.2 डिग्री, अधिकतम 26.5 डिग्री
  • मनाली: न्यूनतम 3.9 डिग्री, अधिकतम 20.4 डिग्री
  • कांगड़ा: न्यूनतम 10.2 डिग्री, अधिकतम 29.3 डिग्री
  • मंडी: न्यूनतम 10.7 डिग्री, अधिकतम 28.1 डिग्री
  • चंबा: न्यूनतम 8.0 डिग्री, अधिकतम 26.7 डिग्री
  • ताबो: न्यूनतम -2.6 डिग्री, अधिकतम 23.8 डिग्री

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भारतीय सेना का जवान चिट्टे के साथ गिरफ्तार, जानें कितना मिला नशा

 

कांगड़ा एयरपोर्ट पर सायंकालीन विमान सेवा की शुरुआत


कांगड़ा के गगल स्थित हवाई अड्डे पर अब सायंकालीन विमान सेवा शुरू होने जा रही है। यह सेवा 30 मार्च से स्पाइसजेट द्वारा शुरू की जाएगी। इस सेवा के अंतर्गत दिल्ली से शाम 5 बजे विमान कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगा और 5.20 बजे दिल्ली वापस लौट जाएगा। यात्री लंबे समय से कांगड़ा एयरपोर्ट पर सायंकालीन विमान सेवा की मांग कर रहे थे। इस सेवा के शुरू होने से एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा।वर्तमान में यदि कोई यात्री ऑनलाइन बुकिंग करता है, तो विमान का किराया लगभग 13,784 रुपये होगा। इस सेवा के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या 9 हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : केंद्र से आपदा राहत नहीं मिली तो अगली बड़ी आफत कैसे झेलेगा हिमाचल प्रदेश

 

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी


दिल्ली में शनिवार को तापमान में मामूली कमी आई थी, लेकिन साफ आसमान और तेज धूप के कारण अगले सप्ताह गर्मी में और वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख