#विविध

July 28, 2025

सराज का दर्द लेकर PM मोदी से मिले जयराम- मांगा 'एरिया स्पेसिफिक' राहत पैकेज

1200 करोड़ के नुकसान का ब्योरा प्रधानमंत्री को सौंपा

शेयर करें:

jairam thakur and pm modi

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के बाद, पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिले। इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश में आपदा के चलते हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस त्रासदी में न केवल घर, बल्कि लोगों की जमीनें तक बह गई हैं। अब वे पुनः बसने की स्थिति में भी नहीं हैं।

एरिया स्पेसिफिक राहत पैकेज की मांग

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि बेघर हुए लोगों को फिर से बसाने के लिए वन संरक्षण कानून में विशेष रियायत दी जाए ताकि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भूमि आवंटित की जा सके। साथ ही उन्होंने राज्य के लिए एरिया स्पेसिफिक राहत पैकेज की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : सरकार भरोसे बैठा नगर निगम शिमला- कर्ज और मदद का हुआ मोहताज, सैलरी देने तक के पैसे नहीं

सराज में सबसे ज्यादा तबाही

जयराम ठाकुर ने बताया कि इस आपदा में हिमाचल को 1200 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, जिसमें से अकेले सराज क्षेत्र में ही 1000 करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। 30 जून की रात सराज, करसोग और नाचन में 42 लोगों की जान गई, जिनमें 29 केवल सराज से थे। 500 से अधिक घर पूरी तरह बह चुके हैं और 1000 से ज्यादा मकान रहने लायक नहीं बचे।

धर्मपुर का गांव जमींदोज

उन्होंने बताया कि धर्मपुर का स्याठी गांव पूरी तरह जमींदोज हो चुका है और लोग खुले आसमान के नीचे रातें गुजार रहे हैं। नाचन, करसोग और धर्मपुर जैसे इलाकों में भी नुकसान की भयावहता कम नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BJP नेता ने सेब MIP पर बोला झूठ- राज्यसभा में केंद्र के जवाब से खुला राज

बार-बार आ रही आपदा पर वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी

जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि हिमाचल में लगातार आ रही प्राकृतिक आपदाओं के कारणों पर वैज्ञानिक अध्ययन करवाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के उपाय किए जा सकें।

पीएम मोदी ने सहयोग का दिया भरोसा

पीएम मोदी ने जयराम ठाकुर से विस्तृत जानकारी ली और पुनर्वास व पुनर्निर्माण में हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। जयराम ठाकुर ने आपदा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए पीएम का धन्यवाद भी किया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख