#विविध

July 22, 2025

हिमाचल में मानसून का कहर जारी: स्कूलों में छुट्टी, सतलुज उफान पर- इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

चंबा-कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट, 398 सड़कें बंद,

शेयर करें:

heavy rain alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दो जिलोंचंबा और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मंडी, ऊना और सिरमौर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 

ये स्कूल आज भी बंद

लगातार हो रही बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए मंडी जिले के करसोग और सुंदरनगर सब डिवीजन में सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि सुंदरनगर में नॉन-टीचिंग स्टाफ को स्कूलों में उपस्थित रहना होगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर: मकान पर गिरा पत्थर, नहीं बच पाए पति-पत्नी; स्कूल बंद- अलर्ट जारी

कोलडैम से छोड़ा गया पानी, पंजाब तक अलर्ट

मंगलवार सुबह 7:15 बजे कोलडैम प्रबंधन ने बांध से पानी छोड़े जाने का अलर्ट जारी किया है। इससे सतलुज नदी का जलस्तर 4 से 5 मीटर तक बढ़ सकता है। प्रशासन ने हिमाचल और पंजाब के लोगों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब है कि कोलडैम बिलासपुर के पास स्थित है और इसका पानी सीधे पंजाब के रोपड़ ज़िले में प्रवेश करता है।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश ने प्रदेशभर में तबाही मचाई है। अब तक:

  • 3 राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 398 सड़कें बंद
  • 682 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप
  • 151 पेयजल योजनाएं प्रभावित

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार: मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुजारी ने की नीचता, बहाने से कमरे में बुलाया था

24 घंटे में 3 की मौत, अब तक 132 की जान जा चुकी

चंबा में एक नवविवाहित जोड़ा और मंडी में एक युवक की खड्ड में बहने से मौत हो गई है। इस मानसून सीज़न में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 लोग लापता हैं। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 28 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

1246 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक हिमाचल में मानसून से 1246 करोड़ रुपए की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 393 घर पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि 700 से अधिक मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख