#विविध
February 26, 2025
हिमाचल: घोटा पीकर मदहोश हुआ युवक, दो घंटे खेत में दौड़ता रहा; बोला-मुझे मत रोको
बोला-मैं मौ*त के कुंए में मोटरसाइकिल चला रहा हूं
शेयर करें:

कुल्लू। देवभूमि हिमाचल में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज पूरा दिन मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा और मंदिर भोले के जयकारों से गूंजते रहे। आज शिवरात्रि पर लोग घोटा भोले का प्रसाद भी ग्रहण करते हैं। घोटा ज्यादातर भांग मिलाकर बनाया जाता है। ऐसे में कई बार लोगों को घोटे का असर इतना अधिक हो जाता है कि वह अपना आपा भी खो बैठते हैं और अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कुल्लू जिला से सामने आया है।
दरअसल कुल्लू जिला के तहत आते झीड़ी में आज बुधवार दोपहर बाद एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। झीड़ी में एक युवक पर घोटे का इतना अधिक असर हो गया कि वह दो घंटे तक खेत में दौड़ता रहा। युवक को ऐसा करते जब लोगों ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक उन पर पथराव करने लग पड़ा। जिसे देखते हुए लोगों ने उसे नहीं रोका।
यह भी पढ़ें : चमत्कार! महाशिवरात्रि से एक दिन पहले देवभूमि हिमाचल में स्वयं प्रकट हुए महादेव
युवक लगभग दो घंटे खेत में दौड़ता रहा। इस दौरान वह वहां मौजूद लोगों से एक ही बात कह रहा था कि मुझे मत रोको मैं मौत के कुंए में मोटरसाइकिल चला रहा हूं। मुझे रोका तो एक्सीडेंट हो जाएगा। लेकिन वास्तव में युवक के पास कोई मोटरसाइकिल नहंी थी और वह भांग के नशे में पैदल ही खेत में दौड़े जा रहा था। करीब दो घंटे दौड़ने के बाद युवक का जब नशा उतरा तो वह खेत के एक कोने में बैठ गया।
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर भोले के जयकारों से गूंजे हिमाचल के शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब
जिस पर लोगों ने उसे पानी और खाना खिलाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों राजेश, देवेंद्र और प्रवीण ने बताया कि यह युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक पर कुल्लू की ओर से यहां पहुंचा थाा। इसके दोस्तों ने इसे झीड़ी में उतार दिया और खुद आगे नगवाईं की तरफ चले गए। उसके बाद से यह युवक खेत में दौड़े जा रहा था। खेत में दौड़कर थक जाने के बाद जब युवक खेत में बैठ गया तो लोगों ने उसे पानी पिलाया और खाना खिलाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सब्जी मंडी जा रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया, परिवार से छीन लिया सहारा
खाना खाने के बाद युवक की जान में जान आई। उसके बाद लोगांे ने उसके बारे में पूछताछ की। युवक ने लोगों को बताया कि उसका घर नगवाईं में है। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने युवक को नगवाईं जाने वाली बस में बैठाया और परिचालक से युवक को नगवाईं में उतारने का आग्रह किया। जिसके बाद युवक को नगवाई भेजा गया।